Jharkhand

राहुल सिंह गैंग का आतंक,सड़क निर्माण स्थल पर चली गोली,गार्ड घायल, गाड़ी में लगाई आग

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची(RANCHI): लोहरदगा जिले में गैंगस्टर राहुल सिंह गिरोह ने जमकर उत्पात मचाया है. रंगदारी नहीं मिलने पर सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कार्य स्थल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. जिसमें एक गार्ड को गोली लगी जबकि अन्य कर्मचारी बाल बाल बच गए. वहीं गोली चलाने के बाद साइट पर खड़ी हाईवा को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद सड़क निर्माण में लगे मजदूर और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. इस घटना की जिम्मेवारी राहुल सिंह गैंग ने ली है.  

दरअसल लोहरदगा  जिले के सदर थाना क्षेत्र में बाईपास सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसमें महुआ टोली के पास पूल का निर्माण किया जा रहा है. पूल निर्माण कार्य में ही सभी मजदूर लगे थे. तभी अचानक रात 10 बजे के करीब हाथीहरबंद अपराधी पहुंचे और अंधाधुन गोली चलानी शुरू कर दी. घटना में तीन राउंड गोली चली है. जिसमें दो गोली राजकुमार यादव नामक व्यक्ति पर चलाई गई. जिसमें वह बच गए. लेकिन तीसरी गोली गार्ड को मारी है. गार्ड भूषण के बाह में गोली लगी है.  

गोली बारी की घटना के बाद निर्माण स्थल पर खड़ी एक हाईवा को आग के हवाले कर दिया. जिससे केबिन जल कर राख हो गई. इस घटना में कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. साथ ही दावा किया है कि अपराधियों की गिरफ़्तारी जल्द कर ली जाएगी.                 

इस निर्माण कार्य के शुरुआत से ही गैंगस्टर राहुल सिंह ने कई बार धमकी दी है. जिसमें चेतवानी दी गई थी की अगर बिना मैनेज किए काम करते है तो अंजाम बुरा होगा. ऐसे में देर रात हुई गोली बारी के बाद भी सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेवारी लेते हुए फिर चेतवानी दी है. जिसमें कहा गया की बिना मैनेज किए कार्य नहीं होने देंगे.