Jharkhand

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बयान, देश में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त, किसी की भी सरकार हो..कारवाई होनी चाहिए

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची(RANCHI): झारखंड में JPSC के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर अब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया है. कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से राहुल गांधी का वीडियो पोस्ट किया गया. जिसमें उन्होंने साफ कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. किसी की भी सरकार रहे. छात्रों के मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है. अब राहुल गांधी के इस बयान से छात्रों के आंदोलन को और रफ्तार मिलेगी. सरकार में रहने के बावजूद राहुल गांधी ने बयान  दिया है.

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड के छात्र आंदोलन कर रहे है. इस पर कई मैसेज उन्हे आए है. जिसमें छात्रों ने अपील की है कि झारखंड के छात्र को सपोर्ट करें. उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन उनके हक और अधिकार के लिए चल रहा है. उन्होंने कहा कि कोटा हो या देहरादून सभी जगह वह बोल चुके है कि शिक्षा व्यवस्था चौपट है. आज के दौर में शिक्षा महंगी हो गई. इसे लेकर आवाज उठाने की जरूरत है. सरकार किसी की भी हो. केंद्र की या किसी राज्य में कांग्रेस हो या कोई क्षेत्रीय दल छात्र के मुद्दे पर शिक्षा व्यवस्था पर आवाज उठाने की जरूरत है.

दरअसल झारखंड में 14 दिनों से छात्र राज्य सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोप में आंदोलन कर रहे है. कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे है. सभी राज्य सरकार से परीक्षा को रद्द करते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे है. साथ ही पूरे मामले में नौकरी बेचने वालों के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की है.

JPSC 14 वीं गड़बड़ी मामले में राज्य सरकार ने सीआईडी को जांच का जिम्मा दिया है. सीआईडी ने अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें परीक्षा कराने वाली एजेंसी से लेकर कई दलाल शामी, है. साथ ही पूरे मामले में सीआईडी तह तक जाने की कोशिश कर रही है. जिससे इस पूरे परीक्षा गड़बड़ी का मास्टर माइन्ड सबके सामने आ सके.