Jharkhand

राधाकृष्ण किशोर ने लौटाया सुरक्षा गार्ड और गाड़ी, बिना सुरक्षाकर्मी के शहर में घूम रहे मंत्री

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर
राधाकृष्ण किशोर ने लौटाया सुरक्षा गार्ड और गाड़ी, बिना सुरक्षाकर्मी के शहर में घूम रहे मंत्री

रांची(RANCHI): झारखंड कांग्रेस के सीनियर लीडर और सूबे के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने सुरक्षा गार्ड और सरकारी वाहन को वापस लौटा दिया. और शहर में बिना किसी सुरक्षा घेरे के घूम रहे है. राधा कृष्ण किशोर की तस्वीर सामने आई जिसमें उनके साथ एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं दिखा है. और ना ही काफिले की कोई गाड़ी मौजूद है. ऐसे में सवाल है कि आखिर मंत्री को यह क्यों उठाना पड़ा. इसके पीछे की क्या वजह है.

बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री के पास 16 सुरक्षा कर्मी थे. जिसके लिए विभाग ने उन्हे दो गाड़ी उपलब्ध कराई थी. जिसमें 16 गार्ड को बैठने में दिक्कत आरही थी. इस समस्या को देखते हुए मंत्री ने विभाग को पत्र लिख कर एक अतिरिक्त गाड़ी की मांग की. लेकिन सूत्रों की माने तो विभाग ने गाड़ी देने से इनकार करते हुए मंत्री के पास मौजूद दो में से एक और गाड़ी वापस मांग ली. जिससे मंत्री गुस्से में अपने सभी गार्ड और गाड़ी को वापस लौटाया है.

गार्ड और गाड़ी लौटाने के बाद मंत्री राधाकृष्ण किशोर अकेले अपने निजी गाड़ी में घुमते दिखे. एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खेलगाँव पहुंचे. जहां उनके पास एक भी कार्केड की गाड़ी नहीं थी और ना ही कोई सुरक्षा घेरा. ऐसे में अब देखना होने की मंत्री की नाराजगी को कैसे विभाग दूर करता है. क्योंकि मंत्री की सुरक्षा से जुड़ा मामला है. आखिर जब एक अतिरिक्त गाड़ी की मांग की गई तो आखिर गाड़ी उपलबद्ध कराने की जगह उनसे ही वापस गाड़ी की डिमांड किसके आदेश पर की गई. फिलहाल पूरे मामले को लेकर सवाल उठने लगा की क्या राज्य में सब कुछ ठीक है.