Jharkhand

रांची में ट्रैफिक नियम को लेकर एक्शन में पुलिस,खुद सड़क पर उतरे एसपी

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में सड़क दुर्घटना को लेकर अब ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई. शहर के चौक चौराहे पर विशेष जांच अभियान की शुरुआत की गई. खुद ट्रैफिक एसपी सड़क पर उतर कर नियम तोड़ने वालों को सुरक्षा का पाठ पढ़ा रहे है. जिससे रांची शहर के लोग यातायात नियम का पालन करें और खुद के साथ दूसरे की सुरक्षा का ख्याल रख सके. इसी कड़ी में शनिवार शाम मोरहाबादी इलाके के बोडिया मोड़ पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया.

रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि शहर में आय दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है. बड़ी संख्या में वाहन चालाक है जो नियम का पालन नहीं कर रहे है. ऐसे में खुद की ज़िंदगी के साथ दूसरे के भी जीवन के लिए खतरा बन रहे है. दुर्घटना में जान जा रही है. ऐसे में सभी चौक चौराहे पर विशेष रूप से चेकिंग की जा रही है. कई लोगों का चालान काटा गया. जिससे उन्हे एक सिख मिल सके. इसके साथ ही एसपी ने सभी नियम उलँघन करने वाले चालक को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया.        

उन्होंने बताया कि शहर में सबसे ज्यादा मौत सड़क दुर्घटना में होती है. खास कर नए उम्र के युवा की जान जा रही है. जिससे रोकने के लिए अब विशेष जांच हर दिन चलाया जा रहा है. अलग अलग चौक पर वह खुद पहुंच रहे है. उन्होंने बताया कि शहर में गलत तरीके से लोग वाहन चला रहे है. खास कर जल्दी पहुँचने के चक्कर में बाइक सवार नियम का उलंघन करते दिख रहे है. उनपर कार्रवाई की जा रही है.                 

बता दे कि बीते एक सप्ताह में रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. शनिवार को 3785 लोगों का चालान काटा गया है. जिसमें सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों की संख्या है. 2082 चालान सिर्फ बिना हेलमेट का काटा गया. जबकि नो पार्किंग और सड़क पर गाड़ी पार्क करने में 1176, WithOut DL 24,फिक्स्चर लाइट 28 समेत अलग अलग नियम तोड़ने पर 3785  चालान काटे गए है.