रांची (RANCHI): राजधानी रांची में एक के बाद एक बच्चे रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए. पहले अदिति फिर शिवा और करण अर्जुन का कोई सुराग नहीं मिला. वह कहाँ गए किस हाल में है. बच्चों की तलाश में रांची पुलिस लगी है. दूसरी तरफ अब कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर आम लोगों से अपील की है. करण अर्जुन के साथ सभी बच्चों को खोजने की अपील की है. सोशल मीडिया पर विज्ञप्ति जारी कर बच्चों को तलाश करने में आम लोगों से मदद मांगी है.
दरअसल रांची धुरवा इलाके से करण अर्जुन पिछले महीने गायब हो गए. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.लेकिन 15 दिन होने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला. वह कहाँ गए किस हाल में है और कैसे वापस आएंगे. इसकी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है. दूसरी तरफ कोकर इलाके की रहने वाली अदिति पिछले एक माह से ज्यादा दिन से गायब है. लेकिन पुलिस अब तक उसे खोज नहीं पाई है. वह कहाँ गई. कैसे घर के आँगन से लापता हुई. इसका की सुराग नहीं मिला. पुलिस सिर्फ दावा करने में लगी है. बच्चे मिल जाएंगे. लेकिन अब माँ बाप की आँख भी पथरा गई है.
इस बीच अब कुख्यात राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि रांची से लापता बच्चों को खोजने में आम लोगों के सहयोग की जरूरत है. सभी साथ मिल कर बच्चों को उनके परिवार के साथ मिलाने में मदद करें. राहुल सिंह ने भावुक अपील करते हुए कहा कि बच्चों को खोजने में एक मुहिम छेड़ी जानी चाहिए. पूरा झारखंड एक जुट हो कर उस माँ के गोद में वापस उसके लाल को पहुंचा सके.
