Jharkhand

जयराम महतो के खिलाफ गुस्से में पुलिस एसोसिएशन ,अल्टिमेटम खत्म होने पर होगा बड़ा आंदोलन

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची(RANCHI): डुमरी विधायक और दरोगा के बीच शुरू हुए विवाद में बवाल बढ़ता जा रहा है. एक के बाद एक बयान विधायक और पुलिस एसोसिएशन की ओर से सामने आरहे है. जिससे दोनों के बीच टकराव जैसे हालत दिख रहे है. अब रांची जिला झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर पुलिस एसोसिएशन का समर्थन करते हुए विधायक के बयान पर सवाल उठाया है. साथ ही पूरे मामले में कार्रवाई की बात दोहराई है. जिसमें विधायक की गिरफ़्तारी की मांग की गई है.

पत्र जारी करते हुए बताया गया कि डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच हुई बात चीत का वीडियो सभी लोगों ने देखा है. विधायक की भाषा सभी मर्यादा को पार कर रही थी. जिसमें एसोसिएशन ने विधायक से माफी मांगने की मांग की. लेकिन विधायक एक एक कर कई आरोप पुलिस पर लगाने लगे. जिसमें सीधे तौर पर पुलिस विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. विधायक पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और इसके बाद पुलिस और एसोसिएशन पर सवाल उठा दिया.

ऐसे में एसोसिएशन ने पाँच दिनों का अल्टिमेटम दिया गया. सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों को पत्र लिख कर बताया गया है कि दरोगा को  विधायक ने पहले फोन कर धमकी दी गाली दिया. इसके बाद समर्थकों के साथ थाना पहुँच कर बदसलूकी की है. साथ ही टेबल पर रखे सामान को फेक दिया. जिसपर बरवाअड्डा थाना में ही विधायक के खिलाफ केस किया गया. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर विधायक की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़े है.

विधायक लगा रहे गंभीर आरोप

विधायक जयराम महतो पुलिस एसोसिएशन के अल्टिमेटम के बाद लाइव आकार गुस्से में लाल दिखे. उन्होंने पुलिस एसोसिएशन के साथ साथ पुलिस कर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने कहा कि दरोगा बात चीत का पूरा रिकॉर्डिंग जारी करें. आखिर बात क्या हुई थी. काट कर रिकॉर्डिंग जारी करते है. वह डरने वालों में से नहीं है. अब थाना,ब्लॉक और अंचल के खिलाफ आंदोलन होगा. तीनों जगह लोगों को लूटा जा रहा है.