रांची (RANCHI): पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही देशभर से लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने के लिए गया पहुंच रहे हैं. झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग गयाजी का रुख करते हैं. अगर आप रांची से गया जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यात्रा से पहले ट्रेन की टाइमिंग और रूट की जानकारी जरूर देख लें. 28 से 30 सितंबर के बीच रांची से गया जाने के लिए यात्रियों के पास कई ट्रेन विकल्प मौजूद हैं.
28 सितंबर को कई ट्रेनों का विकल्प
28 सितंबर को रांची से गया के लिए सुबह से रात तक कई ट्रेनें मिलेंगी. वंदे भारत एक्सप्रेस (20887) सुबह 5:10 बजे रांची से चलेगी और 9:50 बजे गया पहुंचेगी. इसके बाद HTE PRNC एक्सप्रेस (18626) सुबह 6:05 बजे रवाना होकर दोपहर करीब 1 बजे गया पहुंचती है.
दोपहर में सफर करने वाले यात्री PNBE जनशताब्दी (12366) से जा सकते हैं. यह ट्रेन दोपहर 2:25 बजे रांची से चलकर रात 8:15 बजे गया पहुंचती है. वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस (22350) शाम 4:15 बजे रांची से रवाना होकर रात 8:40 बजे गया पहुंचती है.
रात में जाने के लिए HTE IPR एक्सप्रेस (18624) रात 7:35 बजे रांची से चलती है और अगले दिन सुबह 3:40 बजे गया पहुंचती है. इसके अलावा RNC ARA एक्सप्रेस (18640) रात 8:45 बजे रांची से रवाना होकर अगले दिन सुबह करीब 3 बजे गया पहुंचती है.
29 सितंबर को भी ट्रेन से जा सकते हैं
29 सितंबर को भी यात्रियों के पास कई विकल्प रहेंगे. HTE PRNC एक्सप्रेस सुबह 6:05 बजे रांची से चलकर दोपहर 1 बजे गया पहुंचती है. PNBE जनशताब्दी दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर रात 8:15 बजे गया पहुंचती है. वहीं HTE IPR एक्सप्रेस रात 7:35 बजे रांची से चलती है और अगले दिन सुबह 3:40 बजे गया पहुंचती है.
मुरी और बरकाकाना से भी मिलेंगे विकल्प
अगर रांची से सीधे ट्रेन में सीट नहीं मिलती है, तो आसपास के स्टेशनों से भी गया जाने का विकल्प है. Tejas Raj एक्सप्रेस (22823) भुवनेश्वर से चलकर शाम 5:57 बजे मुरी पहुंचती है और वहां से रात 10:17 बजे गया पहुंचती है.
इसी तरह Palamu एक्सप्रेस (13347) शाम 6:30 बजे बरकाकाना से चलकर अगले दिन सुबह 4:15 बजे गया पहुंचती है. वहीं Neelachal SF एक्सप्रेस (12875) पुरी से चलकर रात 9:47 बजे मुरी पहुंचती है और वहां से रात 10:17 बजे गया के लिए रवाना होती है.
पितृपक्ष के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में यात्रा से पहले टिकट की उपलब्धता, ट्रेन का समय और स्टेशन पर परिचालन से जुड़ा ताजा अपडेट जरूर जांच लें.