रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्म हत्या मामले में विपक्ष बड़े आंदोलन की तैयारी में है. विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच अब रांची पुलिस ने विवादित दरोगा को लाईन हाजिर कर दिया. साथ ही जांच के दायरे में दरोगा को रखा है.हलाकी इस कार्रवाई से आदिवासी समाज सतुष्ट नहीं है. वह दरोगा की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़े है. साथ ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे है.
निशा भगत के आत्म हत्या के बाद उनके पिता ने बेटी को मानसिक पड़ताड़ित करने का आरोप पीठौरीया दरोगा के साथ ज्योत्सना कर्केटा,अजय तिर्की समेत कई पर लगाया. साथ ही पूरे केस की तहकीकात सीबीआई को सौपने की मांग की है. दूसरी तरफ विभिन्न आदिवासी संगठन दरोगा और अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़े है.
इधर विपक्ष ने बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी है. भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा ने 10 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के सभी संगठनात्मक जिलों में मशाल जुलूस, 11 को आदिवासी महिलाओं का कैंडल मार्च, 17 को मंडलों में मशाल जुलूस और 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बंद का ऐलान कर दिया है.
विपक्ष और आदिवासी संगठन लगातार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे है. इसी बीच बढ़ते दबाव में अब दरोगा को लाईन हाजिर किया गया. लेकिन गिरफ़्तारी ना होना सवाल खड़े कर रही है. जिससे आदिवासी समुदाय में आक्रोश भी बढ़ रहा है. हलाकी पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को जांच के घेरे में रखा है. और दावा किया है कि इस केस में जिनके खिलाफ भी सबूत मिलते है उन्हे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. कही से भी कोई बच नहीं पाएगा.
रांची पुलिस ने निशा भगत आत्म हत्या केस में SIT का गठन किया है. जिसमें डीएसपी के जिम्मे जांच दी गई है. और जीतने भी आरोपी है सभी की जांच की जा रही है. सभी पहलुओं पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है. जिसमें जरा भी कोई आरोपी है तो उसपर कार्रवाई निश्चित होगी.
बता दे कि निशा भगत ने बीते 6 नवंबर को रांची के पीठौरीया स्तिथ अपने घर में फेसबुक लाइव के बाद आत्म हत्या कर अपनी ज़िंदगी को खत्म कर ली. लेकिन फेसबुक लाइव में कई लोगों का नाम लिया और बताया था की कई लोग है जो पड़ताड़ित कर रहे थे और इनसे थक और हार कर अब अपनी ज़िंदगी खत्म करने का फैसला लिया है. साथ ही निशा में आखरी में कहा मेरी मौत का जिम्मेवार सिस्टम और पुलिस है.
