रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन के निधन की अफवाह रविवार देर शाम से वायरल है. इस खबर को लेकर झामुमो झारखण्ड और झामुमो दुमका ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर फर्जी बताया है. साथ ही गलत न्यूज़ वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. बसंत सोरेन फिलहाल सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती है और स्वस्थ्य है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका ईलाज जारी है.
दरअसल बसंत सोरेन बीते एक माह से सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टरों के देख रेख में उनका इलाज जारी है. सूत्रों के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और हालत डॉक्टर के कंट्रोल में है.
लेकिन रविवार को शाम अचानक उनके निधन की खबर वायरल हुई. खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दे दी गई. राज्य के वरिष्ठ विधायक भी इस भ्रामक खबर को सही मान कर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दुख जाता दिया.
अब झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने अपने सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट कर इस खबर को भ्रामक बताया है और पुरे मामले में खबर वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. Jmm ने बताया है कि बसंत सोरेन स्वस्थ है. डॉक्टर की निगरानी में है. लेकिन किसी के निधन की इस तरह खबर वायरल करना कितना सही है.
