☰
Jharkhand

JPSC-JSSC परीक्षा की CBI जांच को लेकर आया नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचीं 6 और याचिकाएं

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

रांची(RANCHI): झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है. इन परीक्षाओं में गड़बड़ियों की CBI जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका के बाद अब छह और याचिकाएं दाखिल की गई हैं. इन याचिकाओं के जरिए आवेदकों ने इस मामले में अपना पक्ष रखने की मांग की है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत देने की अपील भी की गई है.

पांच याचिकाकर्ताओं के नाम आए सामने

सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल करने वालों में राजेश प्रसाद, सबिता कुमारी, अमित कुमार चंद्रवंशी, पीयूष कुमार सिंह और KL प्रसाद के नाम शामिल हैं. इस मामले में कुल छह हस्तक्षेप याचिकाएं दाखिल हुई हैं. हालांकि, अब तक सामने आए विवरण में पांच याचिकाकर्ताओं के नाम ही बताए गए हैं. इन सभी याचिकाकर्ताओं ने अदालत से अनुरोध किया है कि उन्हें चल रही सुनवाई में पक्ष रखने का मौका दिया जाए. इसके लिए उन्होंने औपचारिक रूप से हस्तक्षेप की अनुमति मांगी है.

हरिशरण देवगम ने दायर की है PIL

दरअसल, दिल्ली के रहने वाले हरिशरण देवगम ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. इसमें झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा परीक्षा और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा की CBI जांच कराने की मांग की गई है.

अब इसी मामले में छह नई हस्तक्षेप याचिकाएं आने से सुनवाई को लेकर हलचल बढ़ गई है. याचिकाकर्ताओं का उद्देश्य इस मामले में अदालत के सामने अपना पक्ष रखना है. फिलहाल सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की आगे की सुनवाई और इन हस्तक्षेप याचिकाओं पर होने वाले फैसले पर टिकी हैं.