रांची(RANCHI): 21 जून को अन्तराष्ट्रिय योग दिवस है. पूरी दुनिया एक साथ योगाभ्यास कर एक नया रिकार्ड बनाने की तैयारी है.झारखंड में भी योग दिवस को लेकर कई कार्यक्रम तय किए गए.राजधानी रांची के बिरसा संग्रहालय,रांची यूनिवर्सिटी समेत कई जगहों पर एक साथ लोग योग करेंगे. रांची विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत मंडप में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, राफिया नाज समेत कई लोगों को आमंत्रण भेजा है. इसके साथ ही मंत्री ने एक बड़ा बयान दिया है.
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में योग दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है. योग स्वास्थ्य के लिए बेहद कारगर है. उन्होंने कहा कि हर सुबह उठने के बाद लोग योग करें तो उनकी सेहत कभी खराब नहीं होगी. साथ ही किसी तरह की समस्या नहीं होगी. योग करने से बीमारी दूर रहती है. योग आज भारत से निकल कर दुनिया में फैल चुका है. आज हमें खुशी होती है कि पूरी दुनिया एक साथ योग कर खुद को स्वास्थ्य रख रही है. उन्होंने कहा कि आम लोग हर दिन योग करें. इसके कई फायदे आपको महसूस होंगे. इसे हिन्दू या मुस्लिम से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए.
साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम पाँच वक्त नमाज पढ़ते है. यह भी तो योगा ही है. आप खड़े होते है. फिर सजदा करते है. आपके पूरी बॉडी मूव कर रही है. इस लिए योग से परहेज नहीं होना चाहिए. सब को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि राजकीय समारोह में उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,रांची विधायक सीपी सिंह और योग शिक्षिका राफिया नाज को आमंत्रण भेजा गया है. सभी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो एक अच्छा संदेश जाएगा.
