☰
Jharkhand

नाबालिग से दुष्कर्म मामला : विधायक भूषण बाड़ा आदतन यौन उत्पीड़न के आरोपी ! पूर्व सांसद दीपक प्रकाश का सनसनीखेज बयान  

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: झारखंड में भूषण बाड़ा मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे. विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब तक पूछताछ तक नहीं की गई. दूसरी तरफ केस से पहले इस खबर को दिखाने वाले संस्थान और पत्रकार पर कार्रवाई की गई. जिसपर भाजपा ने सवाल उठाया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस और सरकार को सवालों के घेरे में लिया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि विधायक पर यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि 2019 में भी उनपर यौनशोषण का केस दर्ज हुआ था. जिसकी चर्चा उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में किया है.          

दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखण्ड में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. 13नवम्बर को एक केस कांग्रेस के विधायक भूषण बाड़ा पर यौन शोषण का केस दर्ज किया गया. एक नाबालिक आदिवासी बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी का केस दर्ज करवाया. लेकिन केस दर्ज होने के बाद पूरी कांग्रेस और सरकार बौखला गई.

उन्होंने कहा कि मीडिया पर दबाव बनाने का काम शुरु हुआ. इसी का नतीजा है कि देर रात एक निजी न्यूज़ चैनल के दफ़्तर पर रेड किया गया. लेकिन अगर कांग्रेस विधायक भूषण बड़ा के पुराने रिकॉर्ड को देखे तो इनपर 2019 के समय का भी एक यौन शोषण का केस दर्ज किया गया था. खुद विधायक ने अपने शपथ पत्र में इसका जिक्र किया गया. ऐसे में अब साफ है कि विधायक पर कोई नया मामला नहीं बल्कि वह आदतन यौन शोषण के आरोपी है.

विधायक खुलेआम बोलते है कि डीसी एसपी उनका है. उन्होंने तबादला कराया है. ऐसे में पूरा तंत्र उन्हें बचाने में लगा है. विधायक यौन शोषण कर रहे है और सरकार बचाने में लगी है.दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखण्ड में जंगलराज का माहौल है. यहाँ हरमू स्तिथ एक न्यूज़ चैनल में सादे लिबास में पुलिस पहुंची और सरकार के गुंडे के जैसा काम कर रहे है. यह सवाल उठाने वालों को शांत करने कि कोशिश करने जैसा है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि ज़ब 2019 के समय ही इनपर यौन शोषण का आरोप था तो फिर टिकट कैसे दिया गया. बात लोकतंत्र कि करते है लेकिन झारखण्ड में आवाज़ उठाने वालों को शांत करने की कोशिश है.

कांग्रेस लोकतंत्र विरोधी है और अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते है. मोहब्बत की दुकान लेकर घूमते है लेकिन एक सवाल पूछते है की क्या मोहब्बत की दुकान में यौन शोषण को भी जोड़ लिया है और विधायक को यौन शोषण करने की छूट दी गई. दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखण्ड में पत्रकारों पर केस दर्ज किया गया जिसमे एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज कर दिया गया. रामगढ़, हज़ारीबाग, साहिबगंज, रांची, खूंटी समेत कई जगहों पर केस कर डराने की कोशिश की जा रही है.