रांची (RANCHI): डुमरी विधायक जयराम महतो और पुलिस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ फोन पर शुरू हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया. साथ ही इस पूरे मामले में पुलिस एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतवानी दी है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि अगर विधायक पर पाँच दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे राज्य में आंदोलन करने को पुलिस एसोसिएशन मजबूर होगा.
पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने बताया कि बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ पहले फोन पर गाली गलौज किया गया. इसके बाद थाना में घुस कर विधायक ने समर्थकों के साथ बदसलूकी की है. टेबल पर रखे समान को फेक दिया. इस मामले में अगर विधायक पर कार्रवाई नहीं की गई तो फिर राज्य में पुलिस एसोसिएशन आंदोलन करने को मजबूर होगा. इस मांग से संबंधित पत्र पुलिस एसोसिएशन की ओर से राज्य के मुख्य सचिव,पुलिस महानिदेशक,समेत धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखा गया है. जिसमें पूरी घटना की जानकारी दी गई है. साथ ही पुलिस एसोसिएशन ने अपनी डिमांड रखी है. जिसमें साफ कहा गया है कि 5 दिनों में विधायक के साथ सभी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं होती तो आंदोलन को मजबूर होंगे.
उन्होंने कहा कि पहले फोन पर गाली गलौज किया गया. इसके बाद फिर थाना में घुस कर धमकाया गया. जब इस मामले में पुलिस एसोसिएशन ने दखल दिया और माफी मांगने की बात कही तो इसपर विधायक ने तुरंत पलटवार किया. जिसपर पुलिस एसोसिएशन पर ही सवाल उठाने लगे. ऐसे में राज्य के पुलिस अधिकारियों और पूरे पुलिस विभाग पर सवाल उठाया गया है. जिससे पुलिस का मनोबल डाउन होगा. अगर अब विधायक पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो फिर आंदोलन की शुरुआत पाँच दिनों बाद होगी. संवैधानिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे.
