☰
Jharkhand

मिशन गिरीडीह उपचुनाव!राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएंगे रणनीति,क्या इस बार पार होगा बेड़ा

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आने वाले है. 23 और 24 अक्टूबर को झारखंड में नेताओं के साथ कई बैठक करेंगे. इस बैठक में मिशन 2029 के साथ साथ गिरीडीह उपचुनाव पर चर्चा होगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा भी अपनी तैयारी में जुटी है. सभी नेताओं को कई जिम्मेवारी दी गई है. साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने राज्य के संगठन की पूरी जानकारी कैसे पेश करनी है. कितना संगठन पर बीते साल में काम हुआ है. इसका भी ब्योरा तैयार किया जा रहा है.

दरअसल झारखंड में मिशन 2029 से पहले गिरीडीह का उपचुनाव है. इस उप चुनाव को लेकर संगठन अपनी ताकत जमाने में लगा है. पिछले बार के वोट मार्जिन को कम करने की कोशिश है. ऐसे में इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा कई मायनों में बेहद अहम है. 23 और 24 अक्टूबर को नितिन नबीन रांची दौरे पर आएंगे. इस दौरे के दौरान वह कोर कमिटी के साथ साथ पार्टी के सभी विंग के साथ बैठक करेंगे. बैठक में एक रूप रेखा तैयार की जाएगी. जिसमें उप चुनाव से होते हुए 2029 विधानसभा चुनाव तक की रणनीति होगी.

सबसे पहले भाजपा की नजर गिरीडीह उपचुनाव पर है.हलाकि यह सीट भाजपा के लिए आसान नहीं होने वाली है. यही वजह है कि भाजपा इस पेंच को समझते हुए पहले से ही कमर कस कर मैदान में है. पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता लगातार उप चुनाव की तैयारी कर रहे है. संगठन को विधानसभा में मजबूत करने में लगे है. जिससे पिछले चुनाव में जहां चूक हुई थी उसे पाटने की कोशिश की जाएगी. पिछले चुनाव के सभी आकड़े और ग्राउन्ड की हालत को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समाने रखा जाएगा. जिसपर मंथन कर तैयारी की जाएगी.

हलाकी झारखंड के पिछले कई उपचुनाव को देखे तो भाजपा का ट्रैक रिकार्ड सही नहीं है. यहाँ बीते सात साल में आठ उपचुनाव हुए है.जिसमें एक पर एनडीए का कब्जा हुआ. बाकी अन्य सीट पर इंडिया गठबंधन ने बाजी मारी है. ऐसे में भाजपा के उपचुनाव को जीतना किसी चुनौती से कम नहीं है. एक तो गिरीडीह उपचुनाव में सहानभूति और दूसरा मंईयां सम्मान योजना का प्रभाव देखने को मिलेगा. जिसे रोकना भाजपा के लिए कठिन होने वाला है.

लेकिन झारखंड में अब राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन को धार देने के साथ साथ उप चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे. 23 और 24 अक्टूबर को कई कार्यक्रम में शामिल होंगे. अलग अलग सभी विंग की बैठक लेंगे. जिसके बाद उपचुनाव समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी. जिससे संगठन झारखंड में मजबूत हो और चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू की जा सके.

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगा जोश
भाजपा का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड दौरा कई मायनों में अहम है. उनके दौरे से झारखंड के कार्यकर्ताओं में उत्साह है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर कई तैयारी की गई है.