Jharkhand

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के नाम बड़ा सम्मान, IG शैलेंद्र सिन्हा को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की सूची जारी कर दी है. झारखंड पुलिस के लिए इस बार सम्मान की खास बात यह रही कि पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है. वहीं, राज्य के आठ पुलिसकर्मियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.

हालांकि, इस बार झारखंड के किसी भी पुलिस अधिकारी या जवान को गैलेंट्री मेडल यानी वीरता पदक नहीं मिला है. इसके बावजूद राज्य पुलिस के लिए यह सम्मान महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है. राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक पुलिस सेवा में लंबे समय तक उत्कृष्ट, जिम्मेदार और उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को दिया जाता है. शैलेंद्र कुमार सिन्हा को यह सम्मान पुलिस सेवा में उनके विशिष्ट योगदान और कार्यों के लिए दिया गया है.

इसके अलावा झारखंड पुलिस के आठ कर्मियों को भी उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है. सम्मान पाने वालों में अलग-अलग स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं. इनमें कांस्टेबल से लेकर सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के जवान और अधिकारी शामिल हैं. सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची में कांस्टेबल औरंगजेब खान, कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जीतेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पूर्ण बहादुर सिंह और हेड कांस्टेबल नंद किशोर महतो का नाम शामिल है.

इसके अलावा हवलदार योगेन्द्र कुमार दास, कांस्टेबल अनिता तिर्की और सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार राय को भी उनकी सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल देशभर के पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों को उनकी सेवा, बहादुरी और विशिष्ट योगदान के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पदक दिए जाते हैं. इस सूची में वीरता पदक के अलावा विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले सम्मान भी शामिल होते हैं.

झारखंड की बात करें तो इस बार वीरता पदक राज्य के किसी पुलिसकर्मी को नहीं मिला, लेकिन IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिलना राज्य पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है. वहीं आठ अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाना भी पुलिस विभाग के लिए गौरव की बात है. इन सम्मानों के जरिए पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा के प्रति समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जारी हुई यह सूची झारखंड पुलिस के लिए सम्मान और उपलब्धि का संदेश लेकर आई है.