Jharkhand

झारखंड में पेयजल विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के इंजीनियर बदले, नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट जारी

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): झारखंड सरकार ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कार्यपालक अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और यांत्रिक अभियंताओं का व्यापक तबादला किया है. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाना है.

जारी आदेश के तहत राम प्रवेश राम को चास से स्थानांतरित कर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जामताड़ा का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है. संजय प्रसाद को विभागीय मुख्यालय रांची में कार्यपालक अभियंता (अनुश्रवण) की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अनिल प्रसाद गुप्ता को गढ़वा प्रमंडल का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है. राजमोहन सिंह को मेदिनीनगर अंचल में तकनीकी सलाहकार नियुक्त करते हुए अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. अजय कुमार सिंह को लोहरदगा, जितेन्द्र कुजूर को मुख्यालय रांची में कार्यपालक अभियंता (अन्वेषण), चन्द्रशेखर को देवघर अंचल तथा अनुप कुमार महतो को रांची अंचल में तकनीकी सलाहकार बनाया गया है.

सहायक अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
विभाग ने सहायक अभियंताओं और प्राक्कलन पदाधिकारियों के पदों पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं. रमेश कुमार लोहरा को देवघर, विजय कुमार पासवान को देवघर अवर प्रमंडल-01, जॉय कुमार मिंज को हटिया योजना, चंदन कुमार को खूंटी के तोरपा, सुमित कुमार साव को चास (बोकारो), संजु कुमार को चास, अरुण कुमार मेहता को चतरा और राजकमल सिंह को स्वर्णरेखा वितरण प्रमंडल, रांची में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा सहनवाज आलम को बसिया (गुमला), जया किण्डो को डोरंडा, शुभम उपाध्याय को बुंडू, आशुतोष कुमार को गोड्डा, रवि शंकर को नाला (जामताड़ा), बिन्देश्वर प्रसाद को स्वर्णरेखा वितरण प्रमंडल-02, प्रमोद कुमार हरिजन को अमड़ापाड़ा (पाकुड़), विक्रम कुमार वर्णवाल को रामगढ़ और सीता राम बैठा को गुमला में पदस्थापित किया गया है. सुमित कुमार दास को अनगड़ा अवर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

यांत्रिक शाखा में भी व्यापक बदलाव
यांत्रिक शाखा में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. चंदन दुबे को धनबाद, रुदल मंडल को गोड्डा, विधान चंद्र पाठक को धनबाद, कुमार अविनाश को हटिया, मनोज कुमार पाण्डेय को बूटी, गोरखनाथ को गढ़वा, शुभाशीष भट्टाचार्या को रांची ग्रामीण, अभिषेक कुमार को मेदिनीनगर, भीम चौधरी को रूक्का, नीरज कुमार सिंह को झुमरीतिलैया, प्रशांत रंजन को देवघर, पवन कुमार सिंह को रांची यांत्रिक प्रमंडल तथा संजय कुमार मंडल को चाईबासा में नई जिम्मेदारी दी गई है. विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें. सरकार का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से पेयजल एवं स्वच्छता परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और विभाग की कार्यप्रणाली पहले से अधिक प्रभावी होगी.