Jharkhand

रांची में युवक की हत्या पर फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा,घंटों रांची-डाल्टनगंज मुख्य सड़क जाम 

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर
रांची में युवक की हत्या पर फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा,घंटों रांची-डाल्टनगंज मुख्य सड़क जाम 

रांची(RANCHI); राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में भीड़ ने एक युवक को छेड़खानी का आरोप लगा कर पीटपीट का मार डाला. युवक की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए.और घटना के दूसरे दिन शव के साथ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान रांची-डाल्टनगंज मुख्य सड़क को मखमदरों चौक के पास जाम कर दिया.विरोध कर रहे लोगों ने घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की है.इस दौरान पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया. 

दरअसल मामला देर रात का है. जब रातू थाना क्षेत्र के लहना गाँव में रोहित मिरघा नामक युवक की गाँव के लोगों ने पिटाई कर दी. एक साथ भीड़ जुटी और युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया. फिर देखते ही देखते बेरहमी से युवक की पिटाई की गई. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. 

गुरुवार की दोपहर शव जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद गाँव पहुंचा. गाँव के लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर ही शव रख कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया. साथ ही स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे में सभी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजगी. 

बता दे कि मृतक रोहित भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का भांजा है. इस घटना पर फिलहाल अब तक कोई आधिकारिक बयान पार्टी की ओर से नहीं आया है. लेकिन राज्य में लगातार हो रही हत्या पर भाजपा ने सवाल उठाया है. देर रात ही कोडरमा विधायक के ड्राइवर की हत्या कर दी गई है. वहीं रांची में युवक ई हत्या के बाद विपक्ष सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रही है.