☰
Jharkhand

रांची से पटना और और दूसरे शहरों के लिए दिवाली-छठ से पहले स्पेशल ट्रेनों के रूट और बुकिंग की क्या है स्थिति, जानिए विस्तार से

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

टीनपी डेस्क (TNP DESK):  त्योहारों का सीज़न आ गया है. ऐसे में कई लोग अपने घरों से दूर काम करने या पढ़ाई के लिए बाहर रहना पड़ता है. इस उम्मीद से की जब भी त्योहार आएगा तब काम कर रहे लोग काम और पढ़ाई से छुट्टी लेकर घर जाने का प्लान बनाते है. ऐसे में कई लोग है जो पहले ही ट्रेन/फ्लाइट की टिकट बुक करके रख लेते ताकि उनको कोई दिक्कत न हो. लेकिन कई यात्रियों को परेशानी तब होती है जब उनको समय पर टिकट नहीं मिलती, कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण कई बार ऐसा होता है की बाहर रह रहे लोग त्योहार के समय घर नहीं जा पाते.

पर्व के मौके पर  रेल मंडल ने यात्रियों के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार रांची रेल मंडल से और रांची होकर कुल 14 पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इतना ही नहीं यात्रियों की भीड़ देखते हुए कई नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए है. इसके साथ ही रची और हटिया रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित और सूचरों रूप से यात्रियों की सुविधाओं को लेकर भी रेल मंडल ने तैयारियां की हैं. रेलवे ने होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर, बैरिकेडिंग, सुरक्षा बलों की तैनाती और 24 घंटे संचालित होने वाले वॉर रूम की व्यवस्था की है.

व्यवस्था पर जोर 

जानकारी के अनुसार, रांची रेल मंडल के मुताबिक सामान्य दिनों में मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्रतिदिन करीब 50 हजार यात्रियों का आना जाना लगा राहत है लेकिन त्योहारों के दौरान यह संख्या बढ़कर लगभग 80 हजार प्रतिदिन तक पहुंच सकती है. इसी अनुमान के आधार पर रांची और हटिया समेत प्रमुख स्टेशनों पर यात्री प्रबंधन की विशेष योजना बनाई गई है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को एक साथ प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से रोकने के लिए जरूरत के अनुसार यात्रियों को पहले होल्डिंग एरिया में रखा जाएगा.

जानिए पूरा शेड्यूल

इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है. ऐसे में यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देने के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 09619 अजमेर से रांची के बीच 2 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है जो 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. इस ट्रेन के नौ फेरे निर्धारित किए गए हैं. वापसी में ट्रेन संख्या 09620 रांची-अजमेर 4 अक्टूबर यानी आज से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी.

इसके साथ ही रांची-अलीपुरद्वार-रांची पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 08661 रांची से 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08662 अलीपुरद्वार से रांची के लिए 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी. दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे निर्धारित हैं.

इसी तरह रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन संख्या 02877 का परिचालन 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है जो 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार तक चलेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार से रांची के लिए 4 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो चुकी है जो 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार तक चलेगी. इसी तरह सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी रांची होकर संचालित होगी.

मुंबई और बेंगलुरु के लिए भी स्पेशल ट्रेन

त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल और हटिया से सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा पटना-चर्लपल्ली-पटना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी रांची होकर चल रही है. ट्रेन संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है जो 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को संचालित हो रही है.  वहीं वापसी में चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन जो 23 सितंबर से शुरू हो गई है जो 27 नवंबर तक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. स्थानीय यात्रियों के लिए हटिया-बानो और बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी 1 सितंबर से संचालित हो चुकी है जो 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलाई जा रही है.

नियमित ट्रेनों में भी बढ़ाई गई सीटें

त्योहारों में यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने कुछ नियमित ट्रेनों में स्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़े हैं. रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में एक स्लीपर और तीन एसी थ्री-टियर कोच बढ़ाए गए हैं. इसके बाद ट्रेन में कोच की संख्या 17 से बढ़कर 21 हो गई है. दूसरी रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में एसी थ्री-टियर के दो अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं. रांची-चोपन एक्सप्रेस में भी एक स्लीपर और तीन एसी थ्री-टियर कोच जोड़े गए हैं. वहीं रांची-आरा एक्सप्रेस में स्लीपर, एसी थ्री-टियर और एसी टू-टियर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं. रेलवे का मानना है कि अतिरिक्त कोच से त्योहारों के दौरान यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी.

टिकट काउंटर और 24 घंटे वॉर रूम

त्योहार के दौरान टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त टिकट और UTS काउंटर भी संचालित किए जाएंगे. रेलवे की ओर से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है. ट्रेन संचालन और यात्री सुविधाओं की लगातार निगरानी के लिए 24 घंटे वॉर रूम भी सक्रिय रहेगा. किसी तरह की परेशानी या सहायता की जरूरत होने पर यात्रियों के लिए 9835921955 नंबर जारी किया गया है.

10 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म टिकट होगा महंगा

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल मंडल ने एक और तरकीब अपनाई है. रांची और हटिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत भी अस्थायी रूप से बढ़ाई जाएगी. यानी 10 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये के बजाय 20 रुपये में मिलेगा. रेलवे का कहना है कि बिना जरूरत स्टेशन आने वाले लोगों की संख्या को सीमित करना और यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में बेहतर व्यवस्था बनाए रखना है.