☰
Jharkhand

करवा चौथ पर बादल की वजह से नहीं होगा चांद का दीदार,जानें आपके शहर में चांद निकलने का समय

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: देश भर में आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. सुहागिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत कर रही है. परंपरा के अनुशार शाम में चाँद को देखने के बाद ही अपने पति का चेहरा देख कर व्रत तोड़ती है. लेकिन अर्नब चक्रवात के वजह से चाँद दिखने की उम्मीद कम है. ऐसे में मौसम विभाग ने बताया है कि किस शहर में कब चाँद का समय है. जिससे महिलाएं समय पर अपना व्रत तोड़ सके.        

रांची में भी करवा चौथ की धूम है. शहर समेत राज्य भर में करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है. पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं साजो श्रृंगार कर करवा चौथ का व्रत कर रही है. करवा चौथ के त्यौहार में ऐसी मान्यता है कि शाम में चांद देखने के बाद अपने पति को देखा जाता है जिसके बाद पति द्वारा अपनी पत्नी को जल ग्रहण करवा कर व्रत तुड़वाया जाता है.

लेकिन राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में बदले मौसम की वजह से आसमान में बादल छाए हैं और मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज शाम में बादल की वजह से चांद भी नहीं दिख पाएगा. लेकिन जिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत किया है वह समय के अनुसार अपना व्रत तोड़ सकती हैं. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि 

  • रांची में 7 बज कर 53 मिनट  में चाँद के उदय होने का वक्त है. वहीं जमशेदपुर में 7.51 ,बोकारो 7.49,धनबाद 7.47,पलामू 07.56 मिनट  सहित अलग-अलग जिलों में चांद नजर आने का वक्त निर्धारित है. 

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि देर रात में दक्षिणी मध्य झारखण्ड में चांद दिख सकता है लेकिन उमीद कम है.