☰
Jharkhand

JSSC CGL घोटाला: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार,अब तक 35 भेजे गए जेल

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

 

रांची(RANCHI): झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के CGL परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई जारी है. शनिवार को बोकारो और गिरीडीह से तीन  सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है.सभी परीक्षा में गड़बड़ी कर नौकरी ली थी. सीआईडी की जांच में गड़बड़ी के सबूत मिले. जिसके बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और आखिर में गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ़्तारी के बाद मेडिकल जांच कराई गई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सीआईडी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई.

दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा की जांच सीआईडी कर रही है. परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद सरकार ने जांच का जिम्मा एजेंसी को दिया. जिसमें अब तक 35 लोगों की गिरफ़्तारी हो गई है. शनिवार को सीआईडी ने बताया कि परीक्षा गड़बड़ी की जांच के दौरान गिरीडीह और कोडरमा में कार्रवाई की गई. जिसमें गिरीडीह से संजय कुमार और राम कृष्णा कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. जबकि अजय कुमार को कोडरमा से पकड़ा गया है. तीनों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की गई. जिसमें सवालों का जवाब सही नहीं मिलने और इनके खिलाफ मौजूद साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की गई. तीनों आरोपी पर आरोप है कि JSSC CGL की परीक्षा में गलत तरीके से लाभ लिया है.          

बता दे कि साल 2024 में JSSC CGL की परीक्षा कराई गई थी. पहली बार 28 फरवाई को परीक्षा का पेपर लीक होने पर रद्द किया गया. इसके बाद सितंबर 2024 में परीक्षा कराई गई. लेकिन इस बार भी पेपर लीक का दावा किया गया. लेकिन सीआईडी ने अपनी जांच में कई तथ्य दिया और आखिर में हाई कोर्ट के आदेश पर सभी को नियुक्ति दी गई. लेकिन कोर्ट ने जांच जारी रखते हुए नियुक्ति देने की बात कही थी.ऐसे में जब दोबारा से झारखंड में छात्र सड़क पर आए तो सरकार ने CGL के साथ 22 परीक्षा को रद्द किया.

जिसमें एक झटके में CGL पास कर नौकरी कर रहे 1900 से ज्यादा अधिकारी की नौकरी चली गई. लेकिन फिर बाद में कोर्ट ने सरकार के आदेश को पलटा और रद्द के आदेश को रोक लगा दिया. साथ ही जांच कर गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही. जिसमें सीआईडी लगातार एक्शन में है. परीक्षा में खेल करने वालों पर शिकंजा कस रहा है.