Jharkhand

JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्रों से वार्ता से पहले मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची (RANCHI): JPSC-JSSC  के आन्दोलनरत छात्र से वार्ता से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक के बाद सरकार के प्रतिनिधि मण्डल छात्रों से वार्ता करने के लिए जा सकते हैं. हालांकि इसकी पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन इस आपात बैठक के पीछे एक बड़ी वजह छात्रों का प्रदर्शन है. ऐसे में सभी की नजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बैठक पर टिकी है. आखिर इस बैठक में क्या कुछ निर्णय होता है.

2.30 बजे राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल से छात्रों की वार्ता होनी थी. मोरहाबादी स्तिथ गेस्ट हाउस में छात्र और सरकार के वार्ता को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई. छात्रों के लाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी गाड़ी भी धरना स्थल पर भेज दिया. लेकिन इस बीच ही उन्हे गाड़ी में बैठाने के बाद सूचना दी गई की अभी उनसे वार्ता में कुछ देरी होगी. जिसके बाद सभी छात्र गाड़ी से उतरे और वापस अपने मंच पर पहुंच गए. जिसके बाद अब अपनी रणनीति तय कर रहे है.

लेकिन इन सब के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में एक बड़ी बैठक बैठक बुलाई गई. झारखंड मंत्रालय में इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे. संभवना है कि छात्रों से जुड़ी मांग पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कैबिनेट मंत्रियों से चर्चा करेंगे. साथ ही आगे क्या स्टेप लेंगे उसपर निर्णय ले सकते है. हलाकी अभी इस बैठक में क्या कुछ होना है यह तस्वीर साफ नहीं है. सरकार के ओर से कुछ भी आधिकारिक रूप से जानकारी साझा नहीं की गई.

अब देखना होगा की इस बैठक के बाद आखिर सरकार का क्या रुख होता है. दोबारा छात्रों के साथ सरकार के प्रतिनिधि की वार्ता होगी या फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही कुछ फैसला लेंगे. फिलहाल सभी की नजर सीएम पर टिकी है.