☰
Jharkhand

झारखंड के विजय सुंडी का पैरा एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन! भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

रांची (RANCHI): जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें पैरा एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों में शामिल झारखंड के लाल विजय सुंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश का नाम रौशन किया है. ऐसे में झारखंड के विजय सुंडी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तीरंदाजी में देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है. यानी पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया. विजय सुंडी की सफलता से पश्चिमी सिंहभूम जिले से लेकर पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है. अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर विजय की इस उपलब्धि को राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है.

खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों और जिले के लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. विजय ने अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है. भारतीय टीम की स्वर्णिम जीत में उनका योगदान झारखंड की खेल प्रतिभा को एक नई पहचान देने वाला है. उनकी इस उपलब्धि से राज्य के युवा खिलाड़ियों में भी खेल के प्रति रुचि बढ़ने और आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होगा.

विजय सुंडी की सफलता केवल एक पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है, जो चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी उपलब्धि ने यह संदेश दिया है. ऐसे में उनकी सफलता झारखंड में पैरा खेलों को बढ़ावा देने के साथ दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा सकती है. साथ ही आगे चलकर झारखंड से ऐसे कई खिलाड़ी है जो देस के लिए गोल्ड जीतकर लाया है. ऐसे में अगर झारखंड सरकार ऐसे खिलाड़ियों को बढ़ावा देती है तो आगे चलकर झारखंड के साथ साथ पूरे देश का भी नाम रौशन होगा.