Jharkhand

कारोबारियों  में कोहराम मचाने वाले गैंगेस्टर प्रिंस ख़ान को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस ने इंटरपोल से माँगी मदद

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर
कारोबारियों  में कोहराम मचाने वाले गैंगेस्टर प्रिंस ख़ान को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस ने इंटरपोल से माँगी मदद

रांची (RANCHI): विदेश में बैठ कर झारखंड में आतंक मचाने वाले कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई हो सकती है. झारखंड पुलिस ने इन्टरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है. जिससे प्रिंस खान की सही लोकेशन पुलिस तक पहुंच सके. और उसपर शिकंजा कस कर वापस भारत लाया जा सके. फिलहाल हाल के दिनों में गैंग की धमक रांची में बढ़ गई है. एक के बाद एक कारोबारी को धमकी भरे फोन कॉल आरहे है.जिसके बाद पुलिस ने इन्टरपोल से अब मदद मांग कर शिकंजा कसने की तैयारी में है.

दरअसल झारखंड के धनबाद और रांची समेत अन्य जिले में हाल के दिनों में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर बड़े कारोबारियों को धमकी भरे फोन कॉल कर रंगदारी की मांग की जा रही है.हाल में रांची के होटल कारोबारी,दवा कारोबारी से लेकर जमीन कारोबार से जुड़े लोगों को धमकी भरे फोन कॉल आए है. जिसमें एक करोड़ से लेकर 50 लाख तक की रंगदारी की डिमांड की गई है.पैसा नहीं देने पर परिवार के साथ खत्म करने की धमकी दी गई है.

लगातार आती धमकी से कारोबारियों में डर का माहौल है. वह खौफ से थाना में भी शिकायत नहीं दर्ज करा रहे है. ऐसे में अब चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है. साथ ही पुलिस से मांग की है कि गैंग और गैंगस्टर पर कार्रवाई कर अपराध मुक्त रांची को करने की जरूरत है. जिससे कारोबारी अपने कारोबार को बेखौफ हो कर बढ़ा सके और खुल कर शहर में रह सके.

कारोबारियों में दहशत देख कर अब पुलिस ने जांच तेज की है. इंटर पोल को पत्र लिखा है. जिसमें ब्लू कॉर्नर नोटिस के जारी करते हुए प्रिंस खान का पता लगाने का आग्रह किया है.जिससे प्रिंस खान कहां है इसकी सही जानकारी पुलिस के पास मिल सके. और इसके आधार पर प्रिंस खान के गिरफ़्तारी के लिए आगे कार्रवाई की जा सके.

अगर देखे तो बीते दिनों धनबाद पुलिस ने खुलासा किया था की वह पाकिस्तान के बहावलपुर में बैठा है. और पाकिस्तान से ही अपने गैंग को चला रहा है. लेकिन अब ats और झारखंड पुलिस के मुताबिक उसके सही लोकेशन की जानकारी अब तक साफ नहीं है. यही वजह है कि अब इंटर पोल से मदद मांगी गई है. जिससे गैंग पर कार्रवाई की जा सके.