☰
Jharkhand

महानगरों को पीछे छोड़ आगे निकला झारखंड,खूंटी के जंगल में हुई रेव पार्टी,लड़के-लड़कियां पार कर देते हैं सारी हदें

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: उड़ता पंजाब के रास्ते पर झारखंड निकल पड़ा है. युवा युवती नशे के गिरफ्त में फसते जा रहे है. अब तक ब्राउन शुगर और अन्य ड्रग्स पार्टी में परोसे जा रहे थे. लेकिन अब झारखंड में महानगरों के तर्ज पर रेव पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें रात के अंधेरे में डीजे के धुन पर कोकीन के साथ सिंथेटिक खतरनाक ड्रग्स परोसे जा रहे है. हाल ही में खूंटी के घने जंगल में पार्टी आयोजन की गई. इसके बाद रांची में एक बड़ी पार्टी करने की तैयारी थी.लेकिन इससे पहले NCB ने इस सिंडीकेट का खुलासा कर लिया और जांच का दायरा बढ़ा दिया है.

एनसीबी ने हाल के दिनों में झारखंड में कई खुलासे किए है. जिसमें ड्रग्स सिंडीकेट के विदेशी नेटवर्क तक का खुलासा किया. बीते दिनों रांची से लेकर जमशेदपुर तक कई ठिकानों पर छापेमारी में की. जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार किया. साथ ही उनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए. जिसमें विदेशी नेटवर्क के भी तार जुड़े है. और अब रेव पार्टी के नेटवर्क सामने आने से एनसीबी के अधिकारी भी चौक गए है.

जांच के दौरान एजेंसी को जानकारी मिली की रांची से सटे खूंटी में बीहड़ जंगल के बीच एक रेव पार्टी हाल के दिनों में की गई. इस पार्टी में जंगल के बीच डीजे लगा रंगीन लाइट सेट की गई और कोकीन के साथ जहरीले सिंथेटिक ड्रग्स परोसे गए. इस पार्टी में युवा युवती बदहवास झूमते दिखे.जंगल के बीच देर रात तक पार्टी होती रही. डीजे पर गाना बजा महफ़िल सजी और फिर सभी मानो इस दुनिया में ही नहीं है. इस पार्टी के बाद अब दूसरी पार्टी रांची में आयोजित होने वाली थी. जिसकी तारीख भी तय कर ली गई थी.                

31 अक्टूबर 2026 को रांची के सुनसान इलाके में पार्टी की तैयारी चल रही थी. जहां लड़के लड़कियां जहरीली खतरनाक ड्रग्स का सेवन करते. पार्टी को आयोजन करने वाले लोगों ने ड्रग्स भी मँगवा लिया था. जिसे NCB ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया. जिसके बाद अब पार्टी रद्द कर दी गई है. साथ ही अब एजेंसी इस जांच में सिंडीकेट एक अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने की कोशिश कर रही है. जिससे इस पार्टी को आयोजन करने वाले सभी लोगों की तलाश कर रही है.        

बीते दिनों हुई कार्रवाई में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के खुलासे में एनसीबी को कई अहम इनपुट मिले है.  जिसके आधार पर एनसीबी आगे की कार्रवाई कर रही है.  वहीं कई बार और क्लब एनसीबी के रडार पर है जिनपर आनेवाले दिनों में शिकंजा कस सकता है.

क्या होती है रेव पार्टी

रेव पार्टी एक हाई क्लास पार्टी मानी जाती है. जहां लड़के लड़कियां सभी हद पार देते है. पार्टी में युवक युवती को जहरीले ड्रग्स कोकीन परोसे जाते है. आम तौर पर पार्टी बड़े क्रूज,फार्म हाउस,बड़े बार क्लब में की जाती है. कई पार्टी में ड्रग्स,लाइट,डीजे के साथ साथ सेक्स भी शामिल होता है. इस पार्टी को गुप्त तरीके से आयोजन किया जाता है. जिससे कोई एजेंसी पार्टी में ना पहुँच सके.