रांची(RANCHI): राज्य के छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने के लिए झारखंड सरकार ने एक अनोखी पहल की है. राज्य के करीब खिला25,000 से अधिक छात्रों को सरकार मुफ्त में खानाएगी. लेकिन इसका लाभ सिर्फ उन छात्रों को ही मिलेगा जो कल्याण विभाग के हॉस्टल में रह रहे हैं.
3 महीने बाद यानी जनवरी से हॉस्टलों में बच्चों को खाना मिलना शुरू हो जाएगा, और छात्रों को खाना खिलाने में हर महीने प्रति बच्चा सरकार 3,000 रुपये खर्च करेगी. जिसकी पूरी राशि सरकार देने वाली है.
कौन करेगा संचालन
इस पहल का संचालन झारखंड कल्याण विभाग कर रहा है, जिसमें वो 540 हॉस्टल में बच्चों को मुफ्त खाना खिलाएगी. अगर हॉस्टल की बात करें, इन हॉस्टल में SC, ST और पिछड़े वर्ग के छात्र रहते हैं और अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं.
लेकिन इन छात्रों को हॉस्टल में रहते हुए खाने की समस्या लगातार बनी रहती थी क्योंकि अब तक छात्रों को अपने खाने का खर्चा खुद उठाना पड़ता था, लेकिन अब उनके खाने का खर्च झारखंड सरकार उठाने वाली है.
कैसे की जाएगी व्यवस्था
इस पहल में भोजन की व्यवस्था जिला स्तर पर की जाएगी यानी जिला स्तर पर भोजन का टेंडर दिया जाएगा और टेंडर लेने वाली कंपनी को ये सुनिश्चित करना होगा कि हर बच्चे को अच्छा खाना मिल रहा है. इसके साथ हर 100 बच्चों पर 3 कर्मी नियुक्त किए जाएंगे ताकि बच्चों को बेहतर और अच्छे स्वास्थ्य के हिसाब से खाना मिल सके. कल्याण विभाग के हिसाब से हर बच्चे को सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना मिलेगा जो कि पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होगा.
झारखंड सरकार की इस पहल से झारखंड की शिक्षा व्यवस्था भी सुधरेगी और बच्चों पर आर्थिक दबाव भी नहीं पड़ेगा.