रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौगात दी है. 9097.59 करोड़ रुपये की 1643 योजनाओं की शुभारंभ और उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंच से संकल्प लिया की झारखंड को देश के सबसे विकसित राज्य में शामिल करना है. यहां के गरीब घर के बच्चे को आईएएस आईपीएस बनाने के लिए योजना चलाई जा रही है. महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई. झारखंड के लोगों के लिए सरकार काम कर रही है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में खनिज है. इस खनिज से दुनिया देश रौशन होता है. यहां का कोयला दुनिया के कई देश में जाता है. ऐसे में बारी अपनी है. अपने राज्य के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाने का काम करना है. राज्य के गरीब बच्चों के लिए सरकारी स्कूल को विश्व स्तर का बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे महंगे निजी विद्यालय के बच्चे को टक्कर दे रहे है. अभी शुरुआत हुई है आने वाले समय में राज्य में 100 प्रतिशत स्कूल को बनाना है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंच से ही मंईयां सम्मान योजना का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि राज्य की 50 लाख बेटी बहन को योजना से सम्मान दिया है. इस योजना से पहले झारखंड की बेटी दूसरे शहर जा कर किसी के घर में खाना बनाते दिखती थी तो कही झाड़ू पोंछा करती थी. लेकिन इस योजना से हर घर में 10-10 हजार रुपये पहुँचने लगे तो तस्वीर बदली है. अब किसी के घर में झारखंड की बेटी काम नहीं करती है. बल्कि अपने पैर पर खड़ी हो कर काम कर रही है. खुद का रोजगार खड़ा कर रही है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में हजारों योजना चल रही है. एक एक गिनाने में कई महीने लग जाएंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड को आगे बढ़ाना है. अबुआ सरकार है और राज्य के लोगों को कैसे आगे बढ़ाए इसपर काम कर रहे है. राज्य को आगे बढ़ाने के लिए 2050 तक की तैयारी की गई है. जिसमें झारखंड देश के सबसे विकसित राज्य में शामिल हो जाए. यहां बदहाली बेबसी नहीं बल्कि सभी को हक और अधिकार की बात होगी.
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य किसी भिक में नहीं मिला है. इस राज्य के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया है. कई चुनौती के बाद अबुआ सरकार बनी है. ऐसे में आपकी अबुआ सरकार आपके सपने को पूरा करने का काम करेगी. आने वाले समय में कई चुनौती आएगी. जिसे लड़ने के लिए सब तैयार है.
