रांची(RANCHI): झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव का नतीजा सामने आगया. इस चुनाव में टीम तुलसी ने बाजी मार ली है. वहीं दूसरे नंबर पर टीम मुकेश रही. तुलसी को 13 सीट मिली जबकि टीम मुकेश को 08 पर ही संतुष्ट होना पड़ा. ऐसे में तुलसी पटेल का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है. नतीजे सामने आने के बाद टीम तुलसी के सदस्य जश्न में डूबे है. साथ ही सभी मतदाताओं की जीत बताया है.
बता दे कि रविवार को मारवाड़ी भवन में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव देर शाम पाँच बजे सम्पन्न हुआ.इस चुनाव में तीन टीम मैदान में थी. टीम तुलसी,टीम मुकेश और पी 21 के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें टीम तुलसी सब पर भारी पड़ी. अब माना जा रहा है कि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तुलसी पटेल बनेंगे. आकडे उनके पक्ष में है. जैसे ही टीम तुलसी ने जीत की घोषणा हुई.टीम को तत्कालीन अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के साथ सभी ने बधाई दी है.
जीत के बाद टीम तुलसी ने कहा कि उन्हे मतदाताओं पर पूरा भरोसा था. यह जीत सभी मतदाता की जीत है. अब बड़ी जिम्मेवारी मिली है. ऐसे में सभी वादे को पूरा करना है. जिससे कारोबारियों का मनोबल बढ़ा रहे. उन्होंने कहा कि टीम तुलसी हर कारोबारी के लिए हमेशा खड़ी रहेगी.
इस चुनाव में 21 कार्यकरणी के लिए 65 प्रत्याशी मैदान में थे.वहीं वोटिंग के दिन भी तीनों टीम अपनी अपनी जीत के दावे कर रही थी. लेकिन जब चुनाव का नतीजा सामने आया. तो तस्वीर साफ हो गई. और अब चैंबर में नई टीम दिखेगी.अगर कुल वोटर पर नजर डाले तो 4215 मतदाता है. सभी वोटरों में चुनाव को लेकर दिन भर उत्साह दिखा.
