☰
Jharkhand

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन और वेतन विसंगति सहित कई मुद्दों पर लग सकती है मुहर

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): आज यानी कि 27 अक्टूबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, प्रोजेक्ट भवन स्थित कक्ष में दोपहर तीन बजे से होगी. बताते चलें कि करीबन दो महीने बाद झारखंड कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. इससे पहले 25 सितंबर को मनतरी दीपिका पांडे सिंह की बेटी के अकस्मात निधन और 7 अक्टूबर को सीएम हेमंत की मां रूपी सोरेन के निधन के कारण बैठक स्थगित करदी गई थी. 

ऐसे में लंबे अंतराल के बाद होने वाली इस बैठक में पांच दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है. माना जा रहा है कि बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पुनर्गठन पर फैसला हो सकता है. इसके अलावा राज्य सरकार के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए कमेटी गठित करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने आ सकता है. वित्त विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है. 

वहीं, सरकारी योजनाओं में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी, बालू और पत्थर की उपलब्धता को लेकर पुरानी खनन व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव भी चर्चा में रहने की संभावना है. इसके तहत संवेदकों को निर्धारित सामग्री कहीं से भी लेने की छूट मिल सकती है, लेकिन उन्हें दोगुनी रॉयल्टी चुकानी होगी. अंतिम फैसला कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा.