रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा. सदन में सरकार की ओर से एसआईआर को लेकर संकल्प प्रस्ताव पेश किया गया. संकल्प प्रस्ताव सदन में ध्वनि मत से पास हुआ. जिसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इस दौरान संससदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर संकल्प पत्र पेश करने से पहले चुनाव आयोग और भाजपा पर बरसे.
झारखंड के लोगों पर दस्तावेज नहीं
राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड में एसआईआर से यहां के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग परेशान है. चुनाव आयोग अलग अलग दस्तावेज की मांग कर रहा है. जबकि ग्रामीण इलकों में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग है. जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिल सकता. जबकि वह सैकड़ों साल से झारखंड में रह रहे है. चुनाव आयोग के इस प्रक्रिया से लाखों मतदाता वोट देने से वंचित हो जाएंगे. उनके अधिकार का यह हनन होगा. उन्होंने कहा कि वह चुनौती देते है कि ज्ञानेश कुमार या कोई भी चुनाव आयोग का अधिकारी झारखंड आए और यहां की हकीकत को समझे.
वोट काटने की साजिश
यह कोई मेट्रो सिटी नहीं है. दिल्ली नहीं है यह झारखंड है. यहां के लोगों से जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है वह कहां से लाएंगे.वह चुनाव आयोग के अधिकारी को साथ लेकर जाएंगे और अगर दस्तावेज मिल गया तो वह इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत आदिवासी मूलवासी अल्पसंख्यक का वोट काटने की कोशिश है. जिसे हेमंत की सरकार किसी भी कीमत पर पूरा नहीं करने देगी.
विपक्ष का दावा विदेशी नागरिक वोटर लिस्ट में शामिल
वहीं सदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरे देश में चल रही है. और सरकार किसी की भी हो चुनाव आयोग इस प्रक्रिया को पूरा कर वोटर लिस्ट का फ़िल्टर करता है. लेकिन इसे मुद्दा बना कर राजनीति करना ठीक नहीं है. झारखंड में एस आई आर के दौरान ही ईरानी नागरिक की पहचान गढ़वा में हुई. जिसके बाद कार्रवाई की गई. ऐसे में सरकार पर सवाल उठता है कि क्या झारखंड की वोटर लिस्ट में बाहरी दूसरे देश के नागरिक रहेंगे. आखिर सरकार चाहती है यह साफ दे. उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही छात्रों के मुद्दे पर नहीं बुलाई गई. लेकिन जनता को दिग्भ्रमिक करने के लिए स्पेशल सत्र की शुरुआत कर दी गई है. यह समझ से परे है.
