रांची: JFWC परीक्षा के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ और परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 5 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. ये स्पेशल ट्रेनें 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी, जिससे झारखंड और बिहार के हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी.
रेलवे के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन रांची-दुमका, टाटानगर-हजारीबाग रोड, रांची-पटना तथा रांची-गढ़वा रोड रूट पर किया जाएगा.
1. रांची-दुमका अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (08619/08620)
यह ट्रेन 19 जुलाई को रांची से दुमका और 20 जुलाई को दुमका से रांची चलेगी.
मुख्य ठहराव:
- रांची
- मुरी
- झालिदा
- बोकारो स्टील सिटी
- धनबाद
- जसीडीह
- देवघर
- दुमका
कोच व्यवस्था: 10 कोच (2 एसएलआर + 8 सामान्य श्रेणी)
2. टाटानगर-हजारीबाग रोड मेमू परीक्षा स्पेशल (08103/08104)
यह अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन 19 जुलाई को टाटानगर से और 20 जुलाई को हजारीबाग रोड से संचालित होगी.
मुख्य स्टेशन:
- टाटानगर
- आदित्यपुर
- चांडिल
- मुरी
- बोकारो स्टील सिटी
- गोमो
- हजारीबाग रोड
कोच व्यवस्था: 8 मेमू कोच
3. रांची-पटना परीक्षा स्पेशल (08624/08623)
परीक्षार्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन रांची-पटना परीक्षा स्पेशल होगी.
19 जुलाई
- रांची प्रस्थान : 18:30 बजे
- पटना आगमन : 02:45 बजे
20 जुलाई
- पटना प्रस्थान : 05:30 बजे
- रांची आगमन : 15:15 बजे
मुख्य ठहराव:
- मुरी
- बोकारो स्टील सिटी
- गोमो
- हजारीबाग रोड
- कोडरमा
- गया
- पटना
कोच व्यवस्था: कुल 18 कोच
- 14 स्लीपर
- 2 सामान्य
- 2 एसएलआरडी
4. रांची-गढ़वा रोड मेमू परीक्षा स्पेशल (08604/08603)
यह ट्रेन 18 जुलाई को रांची से तथा 19 जुलाई को गढ़वा रोड से संचालित होगी.
मुख्य स्टेशन:
- पिस्का
- लोहरदगा
- टोरी
- लातेहार
- बरवाडीह
- डालटनगंज
- गढ़वा रोड
कोच व्यवस्था: 12 मेमू कोच
5. रांची-गढ़वा रोड दूसरी मेमू परीक्षा स्पेशल (08602/08601)
रेलवे ने इसी रूट पर दूसरी स्पेशल मेमू ट्रेन भी चलाने का निर्णय लिया है.
यह ट्रेन 19 जुलाई को रांची से तथा 20 जुलाई को गढ़वा रोड से चलेगी.
मुख्य स्टेशन:
- पिस्का
- लोहरदगा
- टोरी
- लातेहार
- बरवाडीह
- डालटनगंज
- गढ़वा रोड
कोच व्यवस्था: 12 मेमू कोच
रेलवे की अपील
रेलवे ने परीक्षार्थियों और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय और परिचालन संबंधी जानकारी अवश्य जांच लें. परीक्षा के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए समय से स्टेशन पहुंचें तथा रेलवे के सुरक्षा और यात्रा संबंधी निर्देशों का पालन करें.
इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से रांची, पटना, दुमका, टाटानगर, बोकारो, धनबाद, देवघर, हजारीबाग रोड, पलामू, लातेहार और गढ़वा क्षेत्र के हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी.
