Jharkhand

जयराम VS दारोगा: TIGER के चक्कर में फस गई झारखंड पुलिस,अब क्या करेगा एसोसिएशन

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: डुमरी विधायक और पुलिस एसोसिएशन के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. एक के बाद एक प्रेस वार्ता कर एक दूसरे पर सवाल उठा रहे है. इसी बीच अब डुमरी विधायक जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के आल्टीमेटम खत्म होने के बाद और भी आक्रामक हो गए. चतरा दौरे पर पहुंचे जयराम ने कहा कि कुछ लोग उन्हे विलेन बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जनता ने हीरो बना दिया.

जयराम यही नहीं रुके उन्होंने एक एक कर कई सवाल पुलिस महकमे पर उठा दिया. जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में वह अकेले ऐसे विधायक है जो सिस्टम से लड़ाई लड़ रहे है. यही चीज कई लोगों को खटकती है. वह बेबस लाचार लोगों पर जुल्म होता देख बर्दास्त नहीं कर सकते है. बरवाअड्डा में भी ऐसा ही हुआ था.दरोगा एक युवक को पकड़ कर बिना किसी कारण के थाने में बैठा कर रखा था.

जिसपर उन्होंने दरोगा को फोन पर छोड़ने को कहा. लेकिन दरोगा अलग ही तेवर में बात करने लगा. वह भूल बैठा था की विधायक उससे ऊपर है. इसी बीच कुछ हॉट टॉक हुई. लेकिन इसमें गाली और अन्य कई चीजों को एडिट कर वायरल किया गया.वह निजी बात थी जिसे सार्वजनिक किया गया.

ऐसे में जब लड़ाई की शुरुआत हुई है तो वह भी झुकने वालों में से नहीं है. पुलिस महकमे में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोलेंगे. खुद पुलिस एसोसिएशन के कई ऐसे लोग है जो भ्रष्ट है. बोकारो में जिन लोगों ने प्रेस वार्ता किया. उनमें से कई लोगों के बैंक खाते को सीआईडी ने सीज किया है. ट्रेजरी घोटाले में उनपर जांच चल रही है. ऐसे में पहले खुद के अंदर झाक लेना चाहिए. तब एक विधायक पर उंगली उठाए तो बेहतर होगा.

जयराम ने साफ कहा कि अगर हॉट टॉक पर गिरफ़्तारी होने लगे तो फिर जितने भी भ्रष्ट अधिकारी है उन्हे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. ऐसे में वह अब आंदोलन करेंगे जिससे दागी अधिकारियों को सजा मिल सके.