Jharkhand

जयराम करेंगे नाथवानी को समर्थन! भाजपा विधायक ने किया बड़ा दावा

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर
जयराम करेंगे नाथवानी को समर्थन! भाजपा विधायक ने किया बड़ा दावा

रांची(RANCHI): झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है. एक तरफ एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी विधायकों को जुटाने में लगे है. तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन अपने विधायकों को एक जुट कर एकता दिखा रही है. इस बीच ही भाजपा विधायक ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने तमाम समीरण को मीडिया के सामने बता दिया जिससे राज्यसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित होगा. 

मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि झारखंड में भाजपा के समर्थित उम्मीदवार है. परिमल नाथवानी के साथ सभी विधायक एक जुट है. 24 विधायक फिलहाल एक साथ होटल में मौजूद है. बाकी तस्वीर वोटिंग के समय दिखेगी. जीत का आकड़ा रिजल्ट में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पास होगा. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ जयराम महतो भी जाएंगे. जयराम से बात हो गई वह भी इस चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार को वोट करेंगे. 


वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में दो सीट पर चुनाव है.ऐसे में भाजपा ने परिमल नाथवानी को वोट करने का निर्णय लिया है. सभी विधायक एक साथ एक जुट है और रहेंगे. इस चुनाव में जितनी रणनीति है वह सब फेल हो जाएगी. इंडिया गठबंधन के विधायक खुद अंतर आत्मा की आवाज सुन कर वोट करेंगे. जब परिणाम सामने आएगा वह चौकाने वाला होगा. भाजपा के पास पर्याप्त विधायक मौजूद है. अब 24 घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी. 

बता दे कि झारखंड में दो राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है. 18 जून गुरुवार को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा. जो शाम 4 बजे तक चलेगा. ऐसे में सभी की निगाह सभी विधायकों पर रहेगी. क्योंकि फिलहाल जीत का आकड़ा इंडिया गठबंधन के पास मौजूद है. एक प्रत्याशी को जीतने के लिए 28 विधायकों की जरूरत होगी. ऐसे में गठबंधन के सभी विधायकों को मिला दे तो 56 का आकड़ा गठबंधन के पास मौजूद है. जो आराम से कांग्रेस और झामुमो दोनों प्रत्याशी को जिताने के लिए काफी है. वहीं एनडीए के पास फिलहाल 24 विधायक साथ है.