रांची(RANCHI): इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को होने वाले टी-20 मैच का क्रेज राजधानी रांची में दिखने लगा है, बुधवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और दोनों टीमों के खिलाड़ियों का राजधानी रांची में भव्य स्वागत हुआ. एयरपोर्ट पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीमें अलग-अलग बसों से होटल के लिए रवाना हुईं.
कल करेंगे प्रैक्टिस सेशन
दोनों टीम कल सुबह रांची के JSCA स्टेडियम मे मैच कि प्रैक्टिस करेगी और साथ ही मैच के लिए प्लान भी तैयार करेगी, दोनों टीमों की रुकने की व्यवस्था Radisson Blu Hotel में किया गया है. दोनों टीमों के रांची पहुंचने के साथ ही नौ अक्टूबर को होने वाले मुकाबले को लेकर सरगर्मी और बढ़ गई है, मैच में भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.
मैच को लेकर फैंस में क्रेज
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को होने वाले टी-20 मैच का क्रेज फैंस के बीच में दिखाई दे रहा है, कई फैंस रात से ही लाइन में लगकर मैच के टिकट खरीदे है, अब देखना होगा की ये मैच कितना रोमांचक होने वाला है.