रांची(RANCHI): झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्य तिथि राज्य में मनाई जा रही है. पहली पुण्य तिथि पर दिशोम गुरु के पैतृक गाँव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 फीट की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नेमरा लुकैयाटांड़ में मौजूद दिखे. सभी अपने नेता की पहली पुण्य तिथि पर उस क्रांतिकारी धरती पर पहुंच कर गुरु जी को श्रद्धांजलि दी. जहां गुरु जी का बचपन बीता था. आज नेमरा लुकैयाटांड़ में मेले जैसा दृश्य है. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सभी कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज पूरे झारखंड के साथ देश का आदिवासी समाज याद कर रहा है. पहली पुण्य तिथि है और इस दिन पिछले साल गुरु सब को छोड़ कर चले गए थे.उनकी याद में राज्य में कई जगहों पर उनकी प्रतिमा बनाई गई है. नेमरा लुकैयाटांड़ में भी शिबू सोरेन गुरु जी प्रतिमा लगाया गया है. यह हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी. जब भी कभी जुल्म होगा. आदिवासी झारखंडी को कोई सताएगा तो गुरु जी हमें याद आएंगे. साथ ही एक ताकत मिलेगी की कैसे हम अपनी लड़ाई लड़े.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज दल गत से ऊपर उठ कर लोग गुरुजी को याद कर रहे है. गुरुजी किसी एक दल के नहीं हैं. हर कोई उन्हे याद कर रहा है. उन्होंने कहा कि अपने आंदोलन से एक अलग पहचान बनाई है. वह आंदोलन में इतना आगे बढ़े की राजनीति पीछे छोड़ दिया. हर कोई उनके साथ रहता है. राज्य अलग करने से लेकर आदिवासी की लड़ाई को गुरुजी ने लड़ा है. जिसके जरिए एक अलग राज्य मिला. लेकिन अब राज्य को सवारने की जिम्मेवारी है. सब एक साथ मिल कर राज्य को आगे बढ़ाएंगे.
