रांची(RANCHI): राजधानी के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली. विभाग ने बताया है कि 7 जून को अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित कार्यों के चलते कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रखी जाएगी. पहला शटडाउन बहुबाजार चौक, बसरटोली, कठरटोली और आसपास के क्षेत्रों में होगा. यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. इस दौरान सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य के तहत यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया जाएगा
जिसके कारण सप्लाई रोकना जरूरी बताया गया है. इसके अलावा 7 जून को ही 33 केवी नामकुम फीडर को भी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बंद रखा जाएगा. इस दौरान 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस और अंडरग्राउंड केबल (UG Cable) से जुड़े आवश्यक कार्य किए जाएंगे. इस शटडाउन के कारण नामकुम और आसपास के कई बड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में लोअर चुटिया, मकचुन्द टोली, सामलोंग, बेल बगान, बानेश्वर नगर, स्वर्णरेखा नगर, केतारी बगान, घाट रोड, नामकुम स्टेशन, तेतरी टोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंडस्ट्रियल एरिया, नामकुम बाजार, खिजरी, अमेठिया नगर, महुआ टोली, नामकुम बस्ती, चाय बागान, JUT, काली नगर, लॉ कॉलेज, बदगांव, रामपुर, सरबल, लाली, कोचा टोली और तुम्बाधुटु शामिल हैं.
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. विभाग ने यह भी कहा है कि यह कार्य बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है.
