☰
Jharkhand

झारखंड में हेमंत कैबिनेट की बैठक आज, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में कैबिनेट की अहम बैठक रखी गई है. बैठक दोपहर करीबन 3 बजे से शुरू होगी जहां कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही कई प्रस्तावों पर मुहर भी लगने की संभावना है. ऐसे में कई अलग-अलग मुद्दों पर आज चर्चा होगी, साथ ही कई योजनाओं पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं. 

ऐसे में आज की कैबिनेट की बैठक में MMDR के विरोध में विशेष सत्र भी बुलाई जा सकती है. बता दें कि आज कि यह बैठक करीबन 40 दिनों के बाद हो रही है. इससे पहले भी कैबिनेट की बैठक बीते 25 सितंबर को बुलाई गई थी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां की तबीयत खराब होने और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के असामयिक निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. 
 
ऐसे में आज होने वाली इस बैठक में राज्य के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्च होगी. इसके अलावा आज की इस बैठक का सबसे अहम मुदा MMDR को लेकर रहेगा. हालही में केंद्र द्वारा प्रस्तावित MMDR बिल को लेकर राज्य सरकार की चिंता बढ़ी हुई है. केंद्र के प्रस्ताव में अब राज्य का सेस अधिकार हटाकर केंद्र द्वारा निर्धारित कर के फैसले को लेकर राज्य में राजस्व नुकसान होने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो राज्य को करीबन 15 हजार करोड़ रुपये का राजस्व निकसान झेलना पद सकता है. ऐसे में अब सबकी निगाहें आजकी कैबेनेट बैठक पर टिकी है.