Jharkhand

रक्षा बंधन से पहले बहनों को सरकार का तोहफा, मंईयां योजना में अगस्त माह की किस्त हुई जारी

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची(RANCHI):रक्षा बंधन से पहले राज्य सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है. मंईयां सम्मान योजना में एक साथ रांची जिला की  03 लाख 95 हज़ार 692 लाभुकों के खाते में पैसा भेजा गया. सभी  लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की सम्मान राशि  DBT के जरिए भेजी गई है.  योजना के तहत लाभुकों के खातों में ₹98 करोड़  92 लाख 30 हजार की राशि हस्तांतरित किया गया. खाते में पैसा पहुँचने से सभी लाभुकों के चेहरे पर खुशी छा गई.   

प्रखंड और शहरी क्षेत्रवार कितने लाभुकों के खाते में पहुंची राशी  

  1. अनगड़ा - 16,796
  2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र -13,406
  3. बेड़ो - 20,620
  4. बुंडू - 8,591
  5. बुंडू नगर पंचायत - 3,566
  6. बुढ़मू - 17,841
  7. चान्हो - 19,374
  8. हेहल शहरी क्षेत्र - 16,376
  9. कांके - 31,620
  10. कांके शहरी क्षेत्र - 1,290
  11. खलारी - 9,632
  12. लापुंग - 11,866
  13. मांडर - 23,008
  14. नगड़ी - 18,345
  15. नगड़ी शहरी क्षेत्र - 8,244
  16. नामकुम - 18,071
  17. नामकुम शहरी क्षेत्र - 9,571
  18. ओरमांझी - 17,898
  19. राहे - 9,551
  20. रातू - 20,427
  21. सिल्ली - 21,335
  22. सोनाहातू - 13,114
  23. तमाड़ - 18,832
  24. टाउन अर्बन - 26,042
  25. इटकी - 10152
  26. बड़गाईं शहरी क्षेत्र - 10124

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. रांची जिले में योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े. लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है.