Jharkhand

प्यार में लड़की ने छोड़ा माता-पिता का घर, 2 लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार

Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor

रांची(RANCHI):  दो प्यार करने वाले एक साथ रहने के लिए जीने और मरने की कसमें खाते है और इसके लिए हर हद तक गुजर जाने को तैयार रहते है. एक ऐसा ही मामला राजधानी के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां हटिया हेसाग मुस्लिम बस्ती निवासी युवती के भाई खतिब खान ने इस पूरे मामले में आर्यन नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस संबंध में उन्होंने जगन्नाथपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित युवती और आरोपी आर्यन एक ही स्कूल में पढ़ते थे, जहां दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी. समय के साथ दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होने लगी. आरोप है कि इसी नजदीकी का फायदा उठाकर 12 जून को युवती बिना परिवार को बताए घर से चली गई और आर्यन के साथ चली गई.

परिवार का दावा है कि आर्यन के बहकावे में आकर लड़की अपने साथ लगभग दो लाख रुपये भी लेकर गई है. इतना ही नहीं यह भी आरोप लगाया गया है कि इस पूरे मामले में आर्यन की मां और मामा ने साथ दिया है और लड़की को छिपाने में मदद की है.

खतिब खान का कहना है कि आर्यन पहले भी परिवार को धमकी देता था कि वह युवती को अपने साथ लेकर चला जाएगा. इस घटना के बाद परिवार बेहद परेशान है और उन्होंने पुलिस से अपनी बहन की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है. फिलहाल पुलिस युवती और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है