रांची: विदेश में बैठक कर गैंग चलाने वाले राहुल दुबे गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है. पुलिस एनकाउंटर के 24 घंटे के अंदर फिर से सोशल मीडिया पर खुली धमकी दी है.प्रकाश शुक्ला,राहुल दुबे और सुनील मीणा नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट कर खुली धमकी कोयला कारोबारी को दी है. जिससे हड़कंप मच गया. अब पूरे मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है.
दरअसल पिछले दो एक सप्ताह में गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग ने हजारीबाग से रांची तक तीन वारदात को अंजाम दिया. पहले हज़ारीबाग के उरीमारी क्षेत्र में कोलियरी में अंधा धुन गोली चलाई. जिसमें एक गार्ड को गोली लग गई. इस घटना के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी थी. तभी हजारीबाग के एक होटल के बाहर फायरिंग की गई. फिर रांची के कांके इलाके में वारदात को अंजाम दिया. तीनों वारदात के बाद सोशल मीडिया में पोस्ट सामने आया.
जिसमें गैंगस्टर राहुल दुबे ने संजय करमाली,सोनाराम मांझी,नितेश साव और पप्पू खान नामक व्यक्ति को धमकी दी है. जिसमें लिखा गया है कि हथियार और लड़कों की कमी नहीं है. अगर सिंडीकेट नहीं हटा तो अगली बार सीधे खत्म करने की धमकी दी है. हलाकी इस वायरल पोस्ट की पुष्टि द न्यूज पोस्ट नहीं करता है.
ऐसे में संजय करमाली और अन्य का नाम चर्चा में है. साथ ही गैंगस्टर लगातार सोशल मीडिया पर धमकी और गोली बारी की घटना को अंजाम दे कर चुनौती दे रहा है. दूसरी तरफ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. रांची में अपराधियों का पुलिस ने एनकाउंटर भी किया. लेकिन इसके बावजूद गैंगस्टर का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस पूरे गैंग को लेकर पुलिस जांच में जुटी है. जिससे आगे कोई आपराधिक घटना शहर में ना हो.
