☰
Jharkhand

खटारा हो गई पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ियां,चार किलोमीटर में तोड़ देती है दम,बाबूलाल ने लौटाया बुलेट प्रूफ एसयूवी

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ा खिलवाड़ का मामला सामने आया है. सभी पूर्व सीएम के पास 10-14 साल पुरानी गाड़ी है. ऐसे में अब कंडम हो चुकी गाड़ियों से तंग आकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी गाड़ियों को लौटा दिया. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर जवाब मांगा है. जिसमें उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कई बार पत्र लिखे जाने के बाद भी गाड़ी को नहीं बदला गया.           

बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री है. और एक बड़े नेता में उनका नाम आता है. ऐसे में हर दिन खराब होती गाड़ी से वह तंग आगए और आखिर में सोमवार को उन्होंने अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी को सरकार को वापस भेज दिया.बाबूलाल मरांडी के पास मौजूद गाड़ी अब कंडम हो चुकी है. वह चलने के स्थिति में नहीं है. ऐसे में हर दिन बीच रास्ते में उनकी गाड़ी खराब होने लगी. जिसके बाद कई बार गृह सचिव,समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिख कर गाड़ी बदलने की मांग की. लेकिन जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो गाड़ी वापस देने का फैसला लिया.

बाबूलाल मरांडी ने पत्र में बताया कि बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ उनके स्कॉर्ट में लगी जीपसी भी खटारा हो गई. चार लाख किलो मीटर से ज्यादा चल चुकी है. ऐसे में हर दिन गाड़ी के खराब होने से जवान भी सोच में रहते है. आखिर वह भीड़ को कंट्रोल करें या गाड़ी ठीक करें या फिर जिनकी सुरक्षा में तैनात है उनकी सुरक्षा करें. उन्होंने लिखा कि आखिर आपको राजनीतिक लड़ाई लड़नी है तो हमसे लड़े ना की जवान के साथ ऐसा करें.

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में 17 बुलेट प्रूफ गाड़ी खरीदी गई थी. जिसमें तीन मुख्यमंत्री और दो राज्य भवन को आवंटित हुई थी. इसके बाद शेष 12 वीवीआईपी आवागमन के लिए मुख्यालय में रिसर्व रखे गए. ऐसे उस गाड़ी का इस्तेमाल कहाँ किया जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि रिसर्व वाहन का इस्तेमाल कहा किया जा रहा है. जबकि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को खटारा गाड़ी दी गई है.

बाबूलाल ने अधिकारियों पर भी सवाल उठाया. उन्होंने पत्र में लिखा है कि जब गाड़ी बदलने की बात सामने आती है तो अधिकारी जवाब में बताते है कि उन्हे ऊपर से रोका गया है. ऐसे में ऊपर कौन है इतना पवारफुल जो गाड़ी बदलने से रोक रहा है इसपर जवाब की जरूरत है.