देवघर (DEOGHAR): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को बाबा मंदिर देवघर पहुंचकर पूजा अर्चना की. बाबा बैद्यनाथ से आध्यात्मिक भारत देश मे अराजकता फैलाने वाले राष्ट्रविरोधी शक्तियों को सद्बुद्धि देने की कामना की. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पूरी दुनिया की राजनीति में पीएम मोदी के डंका बजाने की बात कही.
दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओड़िसा के राज्यपाल रह चुके रघुवर दास आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना करने पहुँचे. इनके तीर्थ पुरोहित द्वारा इनको पहले संकल्प कराया गया फिर गर्भगृह में ले जा कर विधि विधान से पवित्र ज्योर्तिलिंग की विशेष पूजा अर्चना और जलाभिषेक कराया गया. बाबाधाम में माथा टेकने पहुँचे रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ से झारखंड वासियों की मंगल कामना के अलावा देश मे अराजकता फैलाने वाले राष्ट्र विरोधी शक्तियों को सद्बुद्धि देने की कामना की. रघुवर दास ने बताया कि जब से भारत मे मोदी सरकार बनी है तब से देश का चौतरफा विकास ही नही बल्कि शक्तिशाली भी बना है.इन्होंने कहा कि मोदी जी सिर्फ देश ही नही पूरी दुनिया की राजनीति में भी इनका डंका बज रहा है. जिस तरह से आध्यात्मिक क्षेत्रों का एक तरफ मोदी जी के द्वारा विकास किया जा रहा है वही दूसरी तरफ देश को बांटने का काम राष्ट्र विरोधी शक्तियां कर रही है.
विपक्षी पार्टियों को असुरी शक्तियां बताते हुए रघुवर दास ने कहा कि देश मे सिर्फ वंशवाद की राजनीति करने वाले ये लोग सिर्फ अराजकता फैलाने का काम कर रहे है. ऐसे में बाबा बैद्यनाथ जो मनोकामना पूर्ति के लिए पूरी दुनिया मे विख्यात है आज इनके दर पर हाज़री लगाकर असुरी शक्तियों वाली देश विरोधी को सद्बुद्धि के साथ साथ सभी मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाने की भी कामना की.रघुवर दास के साथ देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास और कई भाजपा नेता मौजूद रहे.
रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
