टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य की मंईयांओं के खाते में 21वीं और 22वीं किस्त की राशि भेजी जा रही है यानि की लाभुकों के खाते में एक साथ 5000 रुपये भेजे जा रहे हैं. पहली पारी में पलामू जिले में मंईयांओं के खाते में 5000 रुपये भेजे गए हैं और अब अन्य जिलों में भी एक से दो दिनों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. पर राज्य में कुछ ऐसी महिलायें हैं जिन्हें राशि का भुगतान होने में देरी हो सकती है.
दरअसल हालही में राज्य में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के सत्यापन का कार्य चल रहा था. ऐसे में जिन महिलाओं के खाते में मार्च महीने में योजना की किस्त भेजी गई थी उन्हें 21वीं और 22वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा. वहीं वैसी लाभुक जिनके खाते में मार्च महीने की राशि नहीं भेजी गई है उनके खाते का सत्यापन कराया गया है और फिलहाल उनके खाते में किस्त की राशि भेजने में देरी हो सकती है.
वहीं जिन लाभुकों के खाते में मार्च माह की किस्त अप्रैल में 2,500 रुपये के रूप में पहुंची थी, उनके खाते में अब अप्रैल और मई माह की किस्त भेजी जाएगी. एक साथ 5,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. ऐसे में अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है और आपने सत्यापन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. विभाग का कहना है कि यदि किसी लाभुक के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, तो एक-दो दिनों में पैसे पहुंच जाएंगे.
बताते चलें की राज्य में करीबन 56लाख महिलाओं के खाते में हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि भेजी जाती है. ऐसे में हालही में विभाग की ओर से राज्य के कई जिलों में करीबन 8 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जा चुकी है. ऐसे में अब हफ्ते के अंदर राज्य की तमाम लाभुक महिलाओं के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे.
