रांची(RANCHI): सिमडेगा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के बीपीओ अनिल खलखो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. BPO सरकारी स्कूल के मध्याह्न भोजन में मिलने वाले अंडे और फलहार के पैसे भुगतान के बदले पैसे की डिमांड कर रहे थे. जिसके बाद ACB ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तर कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रांची लेकर गई है.
एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि रंजीत ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि बीआरसी कार्यालय, सिमडेगा में पदस्थापित बीपीओ अनिल खलखो बच्चों के मध्याह्न भोजन योजना के तहत अंडा और फल के भुगतान के एवज में ₹15,000 रिश्वत की मांग कर रहे थे.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिश्वत नहीं देने पर अधिकारी द्वारा भुगतान रोकने तथा उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी जा रही थी. बाद में दोनों पक्षों के बीच ₹8,000 में सहमति बनी.
शिकायत दर्ज कर ACB ने पूरे मामले की जांच की. जिसके बाद मामले की सच्चाई पता की और फिर एसीबी ने जाल बिछा कर बीपीओ अनिल खलखो को ₹8,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
