Jharkhand

बवाल के बीच रिम्स 2 का निर्माण शुरू, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर
बवाल के बीच रिम्स 2 का निर्माण शुरू, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के नगड़ी इलाके में प्रस्तावित रिम्स 2 के जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया. इस बीच कुछ आदिवासी संगठन के कुछ लोगों ने विरोध किया.जिन्हे पुलिस पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने समझा कर वापस भेज दिया. साथ ही सुरक्षा कारणों से निर्माण स्थल पर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की है.जिससे निर्माण कार्य को कोई बाधा ना आए. 

इस दौरान आदिवासी संगठन का थोड़ा विरोध निर्माण शुरू होने से पहले देखा गया. आदिवासी समाज के लोगों का कहना है कि वह जमीन उनकी है और इसपर सरकार जबरन अस्पताल का निर्माण करा रही है. इसके लिए वह आगे लड़ाई लड़ेंगे. साथ ही कहा कि पुलिस की लाठी उन्हे नहीं रोक पाएगी. एक बड़ा आंदोलन होगा. और अपनी जमीन को बचाएंगे. सरकार उपजाऊ जमीन पर ही निर्माण कराने को क्यों अड़ी है. जबकि रांची शहर में कई ऐसी जमीन है जहां निर्माण किया जा सकता है.

वहीं मौके पर मौजूद कांके अंचलाधिकारी ने विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया और उन्हे वापस भेज दिया. उन्होंने बताया कि यह जमीन सरकारी है. पूर्व में ही इसे राज्य सरकार ने अधिग्रहण किया था. अब इस जमीन पर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है. बॉन्डरी वाल का निर्माण शुरू किया गया है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है.

बया दे कि रिम्स 2 के जमीन पर बीते पिछले साल 2025 के अगस्त में भी विभिन्न आदिवासी संगठन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी समाज ने विरोध किया था. साथ ही जमीन पर पहुंच कर धान रोपनी आंदोलन कर विरोध कर कराया था. इस बीच पुलिस और आदिवासी संगठन के बीच झड़प भी दिखी थी.

मालूम हो की राज्य सरकार रिम्स के लोड को कम करने के लिए रिम्स 2 बनाने का निर्णय लिया है. इसे कैबिनेट से मंजूरी दी गई. जिसमें 202 एकड़ से अधिक जमीन पर रिम्स का प्रस्ताव तैयार किया गया. इस अस्पताल में 2600 से अधिक बेड होंगे. साथ ही इसके निर्माण में 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक लगेंगे. माना जा रहा है कि झारखंड का यह सबसे बड़ा अस्पताल होगा और इसके निर्माण से झारखंड के मरीजों को एक बड़ी राहत होगी. उन्हे बेहतर ईलाज की सुविधा दी जा सकेगी.