रांची (RANCHI): राज्य में MMDR बिल से नाराज सत्ता पक्ष लगातार इसका विरोध कर रही है. इसी कड़ी में INDI गठबंधन के तमाम दल लगातार प्रदर्शन के जरिए अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं. इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बाद अब काँग्रेस भी MMDR बिल को लेकर विरोध करने की तैयारी में है. शनिवार यानी की 26 सितंबर को काँग्रेस के तमाम नेता MMDR बिल के खिलाफ लोकभवन मार्च करेंगे. इस दौरान लोकभवन मार्च में शामिल होने के लिए पार्टी के केंद्रीय प्रभारी के. राजू भी झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे.
बताते चलें कि 26 सितंबर को राजधानी रांची से शहीद स्थल से शुरू होकर लोकभवन तक जाएगा. इस दौरान केंद्र की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इस विरोध मार्च में प्रभारी के राजू समेत काँग्रेस के कई अग्रणी नेता शामिल होंगे. ऐसे में 26 सितंबर को सुबह करीबन 11:30 बजे पार्टी का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा. ऐसे में प्रदेश प्रभारी के राजू के नेतृत्व में लोकभवन तक मार्च निकाला जाएगा.
बता दें कि बीते दिनों केंद्र के MMDR बिल को लेकर झारखंड की राजनीतिक चर्चाएँ तेज हो चुकी हैं. जसीके बाद विभिन्न दलों द्वारा इस बिल का विरोध किया गया है. इसी कड़ी में काँग्रेस भी अब इस बिल के विरोध में मार्च निकालने जा रही है. इसी कड़ी में काँग्रेस प्रभारी के. राजू 25 सितंबर को हैदराबाद से दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे और अगले दिन 26 सितंबर को मार्च में शामिल होंगे.
