☰
Jharkhand

झारखंड में कांग्रेस विधायक पर आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का आरोप! नाम लेने में डीएसपी के छूटने लगे पसीने

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची:झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर आदिवासी नाबालिग बच्ची ने दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाया.इस मामले में विधानसभा थाना में पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. लेकिन इस दौरान हटिया डीएसपी नीरज कुमार के पसीने तब छूटे जब किस विधायक पर केस हुआ यह उनसे पूछ दिया गया. डीएसपी साहब नाम बताने से भी परहेज करने लगे.

ऐसे में सवाल डीएसपी साहब के बयान पर उठने लगा. राज्य में एक आदिवासी बच्ची आवेदन देकर बता रही है कि उसके साथ गलत हुआ. उसके मां बाप नहीं है. दादा ने ही उसे विधायक के बहन के पास भेज दिया था. जिसके बाद उसे रांची लाने के बाद उसके साथ दरिंदगी की गई.

अब इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ. विधायक के खिलाफ विधानसभा थाना में लिखित शिकायत की गई है. और बच्ची ने दरिंदगी की पूरी कहानी पुलिस को बताया है.

केस दर्ज होने के बाद डीएसपी से पूरी जानकारी लेने की कोशिश की गई. लेकिन यहां डीएसपी की जबान लड़खड़ाती दिखी वह नाम लेने से बचने लगे.

ऐसे में अब सवाल उठने लगा की विधायक है तो नाम नहीं लेंगे अगर इसी जगह कोई आम व्यक्ति होता गरीब होता तो डीएसपी साहब गिरफ़्तारी करते और मीडिया को खुद बुलाते फिर प्रेस वार्ता कर पूरी कहानी बता देते.

लेकिन जब मामला विधायक से जुड़ा है. तो यहां कानून अलग तरीके से काम करने लगता है. मानो अब मैनेज का खेल शुरू होगा. तभी तो पॉस्को के तहत केस दर्ज होने के बाद भी विधायक तक पुलिस नहीं पहुँची जबकि विधायक अपने आवास में बैठे है.