Jharkhand

Breaking : जमशेदपुर हत्याकांड के बाद एक्शन में सीएम हेमंत , एहतेशाम को जमशेदपुर एसएसपी और मनोज को  सरायकेला की मिल सकती है जिम्मेवारी : सूत्र

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

 

रांची(RANCHI): सूत्रों के मुताबिक जमशेदपुर के नए पुलिस कप्तान की जिम्मेवारी आईपीएस एहतेशाम वकारिब को दी गई है जबकि मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला एसपी बनाया गया है. दोनों को तत्काल योगदान देने का आदेश दिया गया.कुछ देर में कार्मिक प्रशासनिक एवं राज्यसभा विभाग से अधिसूचना जारी की जा सकती है.

दरअसल जमशेदपुर में डबल डाउन बार के पास पुलिस के सामने शनिवार को दो युवक पर चाकू से हमला किया गया था. जिसमें हिमांशु की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. और मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम एसएसपी पीयूष पांडे और सरायकेला खरसवाँ एसपी को निलंबित कर दिया. जिसके बाद अब नए कप्तान की तैनाती की गई है.       

साथ ही पूरे मामले की जांच की जिम्मेवारी ADG  मनोज कौशिक को दी गई है. वह खुद जमशेदपुर में रह कर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है. वहीं कोल्हान डीआईजी को भी मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि वह जमशेदपुर में रह कर विधि व्यवस्था को देखेंगे. साथ ही सख्त संदेश दिया है कि राज्य में किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. चाहे वह कोई भी हो. जनता की सुरक्षा सबसे पहले है और जनता की सुरक्षा सरकार की  प्राथमिकता है.