☰
Jharkhand

झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पर संकट के बादल, तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर 18 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: झारखंड में एम्बुलेंस सेवा ठप पड़ सकती है. 108 एम्बुलेंस संचालक 18 नवंबर के बाद हड़ताल पर जा सकते है. लंबे समय से वेतन नहीं मिलने समेत अन्य कई मांगों को लेकर 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे है. लेकिन हर बार आश्वासन तक ही सब कुछ शांत पड़ जाता है. जिसके बाद अब संघ ने चेतवानी दी है कि अगर 18 नवंबर तक उनकी सभी मांग और वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो सेवा ठप कर देंगे.

दरअसल झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के बीच बीते 22 अक्टूबर को बैठक हुई थी. बैठक में कर्मचारियों की समस्या पर चर्चा की गई. साथ ही आश्वासन मिला की जल्द ही सभी मांगों पर मुहर लग जाएगी. जिसके बाद अक्टूबर माह में होने वाले आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था.लेकिन इस वार्ता को 20 दिन से ज्यादा हो गए. बावजूद कोई पहल नहीं हुई. जिससे तंग आकर अब फिर आंदोलन का रुख करने को मजबूर होंगे.

संघ की ओर से पाँच सूत्री मांग रखी गई है. जिसमें समय पर वेतन का भुगतान होने से लेकर अचानक बिना कारण कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकालने. एम्बुलेंस खराब होने या पेसेन्ट नहीं मिलने पर कर्मचारी का पैसा नहीं काटने संबंधित मांग की गई है. जिसपर स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि सभी मांग पर विचार किया जा रहा है. एम्बुलेंस कर्मचारी के डिमांड पर जल्द निर्णय लिया जाएगा.

दूसरी तरफ संघ की ओर से बताया गया कि हर बार आश्वासन मिलता है. लेकिन ठोस निर्णय नहीं होता. आखिर समय पर पैसे का भुगतान नहीं होता. तीन तीन माह वेतन नहीं मिलता है. ऐसे में आखिर कैसे कर्मचारी काम काम करेंगे. 24 घंटे सेवा देने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं होना एक बड़ी समस्या है.