☰
CAREER

NEET PG 2026: दूसरी काउंसलिंग के लिए आज आखिरी मौका, तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

रांची (RANCHI): झारखंड में NEET PG 2026 स्टूडेंट के लिए आज दूसरी काउंसलिंग फॉर्म भरने का आखिरी दिन है. ऐसे में MD-MS पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए दूसरी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हॉक चुकी थी और अब राज्य कोटे की खाली पीजी मेडिकल सीटों पर दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी आज आखिरी यानी 17 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करना भी अनिवार्य है. JCECEB के अनुसार, पहली काउंसलिंग की राज्य मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम शामिल है, उन्हें दूसरी काउंसलिंग के लिए फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. वहीं, नए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

20 नवंबर को जारी होगी फाइनल मेरिट लिस्ट

काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, 18 नवंबर को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. अभ्यर्थी इस सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकेंगे. यदि किसी तरह की त्रुटि मिलती है, तो 19 नवंबर को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा. इसके बाद 20 नवंबर को अंतिम यानी फाइनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित होगी.

21 से 24 नवंबर तक होगी च्वाइस फिलिंग

फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेज और पाठ्यक्रम चुनने का अवसर मिलेगा. इसके लिए 21 से 24 नवंबर तक च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया चलेगी. अभ्यर्थियों को अपनी रैंक और पसंद के अनुसार कॉलेजों का विकल्प प्राथमिकता के क्रम में भरना होगा.

25 नवंबर को मिलेगा सीट अलॉटमेंट लेटर

दूसरी काउंसलिंग के तहत सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 नवंबर को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. इसके बाद संबंधित कॉलेज में नामांकन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

दूसरी काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

-ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि: 17 नवंबर

-प्रोविजनल मेरिट लिस्ट: 18 नवंबर

-आपत्ति दर्ज करने की तिथि: 19 नवंबर

-फाइनल मेरिट लिस्ट: 20 नवंबर

- च्वाइस फिलिंग: 21 से 24 नवंबर

-सीट अलॉटमेंट लेटर: 25 नवंबर

अभ्यर्थी काउंसलिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ पर विज्ञापन संख्या 123 देख सकते हैं.