CAREER

JPSC का रिजल्ट आउट! आज से भरे जाएंगे मेन्स के फॉर्म, इसी महीने होगी परीक्षा

Samiksha Singh
Sr. Content Writer
JPSC का रिजल्ट आउट! आज से भरे जाएंगे मेन्स के फॉर्म, इसी महीने होगी परीक्षा

टीएनपी डेस्क: झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. यह प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट है. 19 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसको लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी. उसके निष्पादन के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा फल घोषित कर दिया है.

 मुख्य परीक्षा के बारे में जानिए

 झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट आ गया है.3 जुलाई यानी आज से ही मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरे जा सकेंगे. आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन इसे भरा जाना है.  झारखंड लोक सेवा आयोग की इस प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना है. आयोग के अनुसार इसी महीने मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा. 18, 19 और 20 जुलाई को मुख्य परीक्षा का आयोजन रांची में होगा. इसलिए प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के सामने ज्यादा समय नहीं है.

मात्र 15 दिन का समय बचा है. इसी दौरान फार्म भी भरना है. अभ्यर्थियों से यह आग्रह किया गया है कि मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन ठीक तरीके से भरें.